Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में बोरी से युवक की लाश बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर बोरियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

यह भी पढ़े :- स्कूली बच्चों से बोले अनुराग ठाकुर – “हनुमान जी थे पहले अंतरिक्ष यात्री”

रायपुर घटना

सोमवार सुबह खमतराई थाना क्षेत्र में बोरी से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है, जो उरला स्थित आरआर इस्पात में कार्यरत था। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई और फिर शव को बोरी में छिपाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी, सीएसपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू की।

बिलासपुर घटना

रविवार को शिवटिकरी गांव में नदी किनारे बोरी में एक महिला का शव मिला। शव तार और पत्थरों से बंधा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मौत 4–5 दिन पुरानी है। महिला की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ( Chhattisgarh Crimes News:)

महिला के हाथों पर टैटू मिले हैं – दाहिने हाथ पर त्रिशूल और महादेव, जबकि बाएँ हाथ पर अंग्रेजी ग्राफिक डिज़ाइन बना हुआ है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी महिला के लापता होने की जानकारी हो तो पचपेड़ी थाना (9479193043) या बिलासपुर कंट्रोल रूम (9479193099) से संपर्क करें।

दोनों मामलों में पुलिस हत्या की आशंका मानकर जांच में जुटी हुई है। ( Chhattisgarh Crimes News )

Back to top button
error: Content is protected !!