जम्मू-कश्मीर में फिर तबाही: डोडा में फटा बादल, रेल सेवा ठप, मंदिर बाढ़ की चपेट में
Cloudburst in Doda : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और कठुआ के बाद अब डोडा जिले में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। पहाड़ों से आए कुदरती सैलाब में कम से कम 10 मकान बह गए हैं। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर सक्रिय हैं, स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाला जा रहा है।
यह भी पढ़े :- नक्सल पीड़ितों ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के समर्थन पर सांसदों से की अपील
डोडा और आसपास के क्षेत्र
डोडा: अचानक आई बाढ़ से कई परिवार प्रभावित हुए। लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।
उधमपुर: हल्के बादल फटने से सैलाब आया, लोगों को बाहर निकालने का काम जारी।
भदरवाह: ऐतिहासिक शिव मंदिर और पांडु गुफा मंदिर बाढ़ की चपेट में। पुजारी और अन्य सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। मंदिर को नुकसान पहुंचने की आशंका।
रेल सेवाओं पर असर
कटरा-संगर रेलवे: टनल नंबर 16 पर भूस्खलन के कारण ट्रैक बाधित। रेल सेवाएं फिलहाल ठप हैं। रेलवे टीमें ट्रैक साफ करने और सेवाओं को सामान्य करने में लगी हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। (Cloudburst in Doda)
प्रशासन और राहत कार्य
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी है। राहत और बचाव कार्य तेज गति से जारी हैं और प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। (Cloudburst in Doda)



