Google Analytics —— Meta Pixel

विश्व तेली दिवस पर सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन, धमतरी जिला साहू संघ द्वारा सत्संग भवन गोकुलपुर वार्ड में कार्यक्रम सम्पन्न

धमतरी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विश्व तेली दिवस (World Teli Day) के उपलक्ष्य में जिला साहू संघ धमतरी द्वारा नगर के गोकुलपुर वार्ड स्थित सत्संग भवन में एक भव्य सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सामाजिकजन एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : आरंग में सदियों से होती आ रही है गणेश पूजा, नगर के अनेक मंदिरों में स्थापित हैं गणेश की प्राचीन प्रतिमाएं

संगोष्ठी (World Teli Day) में वक्ताओं ने तेली समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परंपराओं और समाज के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता आवश्यक है। साथ ही आने वाली पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेन्द्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि तेली समाज का इतिहास त्याग, सेवा और संघर्ष की प्रेरणादायी गाथा से भरा हुआ है। समाज के गौरव को बनाए रखने के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ संगठन से भी जुड़ना चाहिए।

इस अवसर पर यशवंत, गणेश, विजय, महेश, राधेश्याम, रोहित, गोपीकिशन, देवीभूमिका, गजानंद, कृष्णा, गणेशप्रसाद, रामकुमार, केशव, हजारीराम, विजयगौतम, असमत, अनिल, जीवन, राजेंद्र, भोलाराम, कमलेशकांत, मदन, जय कुमार, श्रवण, डोमार, उपेंद्र, अशोक, विजय, लीलाराम, नंदकिशोर, राकेश, रामसुंदर साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि तेली दिवस केवल परंपरागत उत्सव न होकर समाज को जागरूक और एकजुट करने का माध्यम बने। (World Teli Day)

Back to top button
error: Content is protected !!