Google Analytics —— Meta Pixel

विश्व तेली दिवस पर रायपुर में सामाजिक संगोष्ठी सम्पन्न, समाज के इतिहास, पहचान और उत्थान पर हुआ गहन मंथन

Vishwa Teli Diwas: विश्व तेली दिवस (गणेश चतुर्थी) के पावन अवसर पर बैरनबाजार स्थित वैश्य साहू समाज भवन में सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुआ, तत्पश्चात उपस्थित समाजजनों ने अपना परिचय देकर संगोष्ठी की गरिमा बढ़ाई।

यह भी पढ़े :- विश्व तेली दिवस पर सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन, धमतरी जिला साहू संघ द्वारा सत्संग भवन गोकुलपुर वार्ड में कार्यक्रम सम्पन्न

मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त सह प्राध्यापक आचार्य घनाराम साहू ने तेली समाज की उत्पत्ति और गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केवल कर्मा जयंती मनाने से समाज की पहचान स्थापित नहीं होगी, बल्कि कथा-लेखन, प्रकाशन और संगोष्ठियों का सतत् आयोजन जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज को पौराणिक आदर्श और सामाजिक व्यक्तित्वों को सामने लाकर स्थापित करना होगा। साथ ही शिवजी को पिता और महात्मा गांधी को ‘लोकपिता’ स्वीकार करने की परंपरा को गति देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. एल.एस. गजपाल (पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर) ने कहा कि समाज की पहचान स्थापित करने के लिए आज सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। हमें स्वयं को शिवांश (शिव के पुत्र) के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए ताकि समाज की बहस और पहचान का नया अध्याय शुरू हो।

अन्य वक्ताओं में साहू रामलाल गुप्ता ने आर्थिक मजबूती पर जोर दिया, नेतराम साहू ने युवाओं और छात्रों की भागीदारी को अनिवार्य बताया, वहीं पीएचडी स्कॉलर आशीष साहू ने सुझाव दिया कि हर शहर में कर्मा चौक स्थापित हों और सामाजिक भवनों का नाम माँ कर्मा के नाम पर रखा जाए। युवा कार्यकर्ता योगेश साहू ने कहा कि समाज को आत्मबल और स्वाभिमान से ओतप्रोत बनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो. घनाराम साहू, पं. घनश्याम प्रसाद साहू, दिनेश कुमार साहू (सेनि. वन संरक्षक), नेतराम साहू (पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ), योगेश साहू (युवा कार्यकर्ता बलौदाबाजार), के.पी. साहू (सेनि. अधिकारी), एन.एल. साहू (अतिरिक्त तहसीलदार अभनपुर), बी.आर. साहू (सेवा निवृत लेखा अधिकारी) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संगोष्ठी का संचालन संयोजक इंजी. रामबिलास साहू ने किया। उन्होंने शिवलिंग और सोमकुंड पर आधारित एक रेखाचित्र प्रस्तुत किया, जिस पर समाज के विद्वानों ने विचार रखने का आग्रह किया। (Vishwa Teli Diwas)

कार्यक्रम के सहयोगी पं. घनश्याम प्रसाद साहू ने आगामी गांधी जयंती पर समाज का बड़ा और प्रभावी आयोजन करने की अपील की। अंत में यह प्रस्ताव लिया गया कि सभी सुझाव और विचार सर्वतेली समाज छत्तीसगढ़ समूह के माध्यम से समाज तक पहुंचाए जाएंगे। (Vishwa Teli Diwas)

Back to top button
error: Content is protected !!