Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर में 81 लाख के 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में थे शामिल 

Naxal Surrender in Bijapur: बीजापुर में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। जिले में 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें से 20 नक्सली इनामी थे, जिन पर कुल 81 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी ने पुलिस और केंद्रीयबलों के अधिकारियों के सामने अपने हथियार डाल दिए। सरेंडर करने वालों में कई वरिष्ठ नक्सली शामिल हैं, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे। इनमें डीवीसीएम सोनू हेमला उर्फ कोरोटी ने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया, जिन पर 8 लाख का इनाम घोषित था। इनके अलावा कंपनी नंबर-02, एरिया कमेटी, PLGA, CNM, जनताना सरकार और DAKMS से जुड़े कई पदाधिकारी और सदस्य भी मुख्यधारा में लौट आए हैं।

यह भी पढ़ें:- भारत में आज से ट्रंप का 50% टैरिफ लागू, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को घेरा

पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

सरेंडर करने वाले प्रमुख नक्सली

  • सोनू हेमला उर्फ कोरोटी – DVCM (8 लाख इनामी)
  • कल्लू पूनेम उर्फ रंजीत – PPCM, कंपनी नंबर-02 (आठ लाख इनामी)
  • कल्लू पूनेम की पत्नी पांडे पूनेम- पार्टी सदस्य, कंपनी नंबर- 02 (8 लाख इनामी)
  • कोसी कुंजाम – PPCM, कंपनी नंबर-02 (8 लाख इनामी)
  • मोटी पूनेम उर्फ हड़मे – पार्टी सदस्य, कंपनी नंबर- 02 (8 लाख इनामी)
  • छोटू कुंजाम उर्फ बडडे – PLGA सदस्य, कंपनी नंबर- 02 (8 लाख इनामी)
  •  मंगली पोटाम – ACM, सप्लाई टीम (5 लाख इनामी)
  • बोटी ओयाम उर्फ लालू – ACM, इंद्रावती एरिया कमेटी (5 लाख इनामी)
  • मंगली मोड़ियम – पार्टी सदस्य, भैरमगढ़ एरिया कमेटी, (2 लाख इनामी)
  • सोमड़ी अवलम – पार्टी सदस्या, प्लाटून नंबर- 10, (2 लाख इनामी)
  • पांडे पूनेम – पार्टी सदस्य, प्लाटून नंबर- 02, (2 लाख इनामी)
  • छोटू कुंजाम उर्फ रेखा – पार्टी सदस्य, प्लाटून नंबर- 11, (2 लाख इनामी)
  • सोमारी कलमू – पार्टी सदस्य, प्लाटून नंबर- 12, (2 लाख इनामी)
  • सुकड़ी गावड़े उर्फ शामबती – पार्टी सदस्य, के.के. सब डिवीजन ब्यूरो, (2 लाख इनामी)
  • विमला पूनेम – पार्टी सदस्य, नेशनल एरिया कमेटी, (2 लाख इनामी)
  • मंगडू अवलम उर्फ मांझी – पार्टी सदस्य, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो सप्लाई टीम, (2 लाख इनामी)
  • महादेव ताती उर्फ मनकू – पार्टी सदस्य, गंगालूर एरिया कमेटी, (2 लाख इनामी)
  • छोटू कुंजाम – PLGA सदस्य, गंगालूर एरिया कमेटी, (2 लाख इनामी)
  • अन्य नक्सली विभिन्न जनताना सरकार और मिलिशिया से जुड़े हुए थे।

आत्मसमर्पण के पीछे संगठन में आंतरिक मतभेद और विचारधारा से मोहभंग होने कारण बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों तक पहुंच रही शासन की योजनाएं और सुरक्षाबलों से संवाद, परिवार के साथ सुरक्षित और सामान्य जीवन जीने की चाह भी सरेंडर करने की एक वजह है। आत्मसमर्पण कार्यक्रम में दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप, आईजी बीएस नेगी, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव समेत कोबरा, केरिपु और डीआरजी अधिकारी शामिल रहे। बता दें कि 1 जनवरी 2025 से अब तक 331 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं 307 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। (Naxal Surrender in Bijapur)

2024 से अब तक 834 नक्सली गिरफ्तार

इस दौरान 132 नक्सली मुठभेड़ में ढेर हुए। 2024 से अब तक 834 नक्सली गिरफ्तार, 496 आत्मसमर्पण और 190 नक्सली मारे गए हैं। एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने कहा कि यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी उपलब्धि है। सरकार की विकास योजनाएं, सुरक्षा कैंप, सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं ने ग्रामीणों को नक्सलवाद छोड़कर शांति और विकास की राह चुनने के लिए प्रेरित किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार सरेंडर कर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। (Naxal Surrender in Bijapur)

Back to top button
error: Content is protected !!