छत्तीसगढ़ ITI कर्मचारी अधिकारी संघ ने तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh ITI Employee: छत्तीसगढ़ ITI कर्मचारी अधिकारी संघ और छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से अपने विभाग के नवनियुक्त विभागीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात की। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए शॉल, श्रीफल और गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट किए। मंत्री से मुलाकात करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाएं, जिसमें मुख्य रूप से ऐसे कर्मचारी जिसने विभाग में 12 साल की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके हैं उसके बाद भी आज तक विभाग उनका परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं कर रही है, साथ ही उन सभी कर्मचारियों को पदोन्नति और समयमान से भी वंचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- मोहन भागवत का बड़ा बयान : संघ-भाजपा में झगड़ा नहीं, लक्ष्य एक ही – देश का भला
उन्होंने कहा कि 2021 से 2025 तक पिछले पांच सालों का तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का अब तक ग्रेडेशन भी जारी नहीं किया गया है। इन सभी समस्याओं को अवगत करवाते हुए जल्द निराकरण करने मंत्री से निवेदन किए। संघ के पदाधिकारियों ने नवीन मार्कण्डेय से भी मुलाकात कर प्रदेश महामंत्री बनने पर बधाई देते हुए अपनी विभागीय समस्याओं से उन्हें भी अवगत करवाए। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री और छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के संयोजक संतोष कुमार वर्मा उपस्थित रहे। (Chhattisgarh ITI Employee)
ये रहे उपस्थित
पेंशनर्स संघ के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, ITI कर्मचारी अधिकारी संघ के संयुक्त सचिव जागेश्वर सिन्हा, रायपुर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र साहू, दुर्ग संभाग अध्यक्ष केवल वर्मा, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद तांडी, जिला रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक पीताम्बर पटेल, रमेश साहू, जागृति दीवान, गुमान साहू, कौशल साहू, जिला अध्यक्ष पूजा वाजपेयी, रमेश पैकरा, जुवेल लकड़ा योगेश सिदार, महेंद्र ध्रुव, मोहन देवांगन,ज्योत्सना सहारे, सीता पूरी और सक्रिय सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित रहे। (Chhattisgarh ITI Employee)



