Google Analytics —— Meta Pixel

मोहन भागवत का बड़ा बयान : संघ-भाजपा में झगड़ा नहीं, लक्ष्य एक ही – देश का भला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) ने आज गुरुवार को साफ किया कि संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मतभेद की बातें महज अफवाह हैं। उन्होंने कहा—“संघ किसी भी मुद्दे पर सलाह दे सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय भाजपा ही लेगी। केंद्र में मोदी सरकार के साथ हमारा अच्छा समन्वय है। कहीं कोई झगड़ा नहीं है, मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ आई. टी. आई. कर्मचारी अधिकारी संघ ने तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर 

सलाह दे सकते हैं, फैसला नहीं

भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि यह धारणा गलत है कि आरएसएस सब कुछ तय करता है। “हम केवल सलाह दे सकते हैं, फैसला सरकार ही लेती है। अगर फैसले हम लेते, तो इतने समय क्यों लगते? सरकार चलाना उनका काम है, हम संगठन चलाते हैं।”

अंग्रेजों की व्यवस्था पर कटाक्ष

भागवत ने मौजूदा प्रशासनिक ढांचे पर टिप्पणी करते हुए कहा—“आज भी व्यवस्था वही है जो अंग्रेजों ने शासन करने के लिए बनाई थी। इसमें सुधार और नवाचार की जरूरत है। चाहे कुर्सी पर कोई कितना ही समर्पित क्यों न बैठा हो, कई बार वह सब कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं होता। उसे स्वतंत्रता देनी होगी।”

जनसंख्या नीति पर बयान

भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat )ने कहा कि भारत की जनसंख्या नीति 2.1 बच्चों की है, यानी औसतन एक परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके परिवार में तीन बच्चे हों।

पूरा समाज हमारा है

इस सवाल पर कि आरएसएस केवल भाजपा का समर्थन क्यों करता है, भागवत ने कहा—“हम उन लोगों की मदद करते हैं जो अच्छे काम के लिए सहायता मांगते हैं। यदि कोई हमसे दूरी बनाता है, तो उसे हमारी मदद नहीं मिलती। लेकिन देशहित में यदि किसी पार्टी या संगठन को मदद की जरूरत हो, तो हमारे स्वयंसेवक बिना हिचकिचाहट सहयोग करते हैं। पूरा समाज हमारा है।”

Back to top button
error: Content is protected !!