2 दिवसीय जापान दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्थानीय कलाकारों और प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत

PM Modi Japan Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर जापान के टोक्यो पहुंचे। बतौर प्रधानमंत्री यह उनकी 8वीं जापान यात्रा है। टोक्यो स्थित होटल में स्थानीय कलाकारों ने उनका गायत्री मंत्र के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। PM मोदी अपने दौरे के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फुमियो इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा, रक्षा, व्यापार और तकनीक जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं के बीच डिनर का कार्यक्रम भी तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करना है।
यह भी पढ़ें:- MOTN सर्वे: छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय दूसरे स्थान पर, 41.9% लोग गृह राज्य में संतुष्ट
दौरे के दूसरे दिन PM मोदी 30 अगस्त को मियागी स्थित उस फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे, जहां बुलेट ट्रेन के कोच तैयार होते हैं। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा के दौरान जापान भारत में 10 ट्रिलियन येन यानी करीब 5.93 लाख करोड़ रुपए के निवेश करने की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच 100 से ज्यादा MOU पर साइन होने की संभावना है। साथ ही आर्थिक सहयोग के लिए नया फ्रेमवर्क बनाने पर भी चर्चा हो सकती है। सेमीकंडक्टर, कम्युनिकेशन, क्लीन एनर्जी और मेडिसिन सप्लाई के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर नई पहल की भी शुरुआत संभव है। PM मोदी 31 अगस्त को जापान यात्रा खत्म करने के बाद चीन पहुंचेंगे। (PM Modi Japan Tour)

PM मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर पहुंचे हैं, जिन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं। मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा। वहीं स्वागत पर कहा कि टोक्यो में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी और स्नेह से मैं बहुत प्रभावित हूं। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है। अब से कुछ ही घंटों में, मैं भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करूंगा। (PM Modi Japan Tour)

एक जापानी नागरिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने तबला बजाया, जिन्होंने कहा कि मुझे भारत आते-जाते 30 साल हो हुए हैं तो मेरे लिए सबसे अच्छे दिन आ गए हैं। मैंने पंडित लक्ष्मी महाराज जी से बनारस में तबला बजाना सीखा है। दुनिया के सबसे बड़े नेता के सामने प्रस्तुति देकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हम आज के दिन के लिए 2-3 महीने से अभ्यास कर रहे थे। भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि हम सब बहुत उत्साहित हैं यहां पर मोदी जी के आने पर एक उत्सव होता है और मैं यहां 26 साल से हूं और पीएम मोदी पिछले 8 बार यहां आ चुके हैं और वह जितने बार यहां आए हम हर बार उत्साहित होते हैं। एक महिला ने कहा कि मोदी जी इस बार 8वीं बार आए हैं मैं उनसे 3 बार मिली हूं। हमेशा उनसे मिलने का उत्साह बढ़ते ही जाता है। उनके आने से हमें बहुत बड़ा समर्थन मिलता है। एक जापानी नागरिक ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने राजस्थानी लोकगीत गाया, जिन्होंने कहा कि हमने उनका स्वागत किया है और उन्होंने मुझे गाना गाने को कहा तो मैंने उनके सामने एक भजन गाया। (PM Modi Japan Tour)




