Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- PM मोदी को जितनी गाली दोगे, उतना कमल खिलेगा

Shah on Rahul Gandhi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के गुवाहाटी में आयोजित ‘एनडीए पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन’ को संबोधित किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में उत्तर-पूर्व में शांति और विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। शाह ने कहा कि असम अब कांग्रेस के शासन वाले अंधेरे दौर से निकलकर तेज़ी से विकसित असम की ओर बढ़ रहा है। शाह ने पंचायत चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब CM हिमंता ने चुनाव की घोषणा की थी, तब दिल्ली के पंडित सोच रहे थे कि असम में कांग्रेस कुछ कर लेगी, लेकिन परिणाम आने पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस को ढूंढना हो तो दूरबीन लेकर भी नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, राज्य में 13.19 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

उन्होंने कहा कि असम में पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा, असम गण परिषद और एनडीए के सहयोगी दलों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव का महत्व खास रहा, क्योंकि परिसीमन के बाद यह पहला चुनाव था। 1980 के बाद पहली बार पंचायत चुनाव में 74% से ज्यादा मतदान हुआ। जिला परिषद की 397 सीटों में से भाजपा ने 301 पर जीत दर्ज की। तहसील पंचायत की 2,188 सीटों में से एनडीए ने 1,445 सीटें जीतीं। पंचायत स्तर पर 15 हजार से अधिक प्रतिनिधि चुने गए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में 14 में से 11 सीटें भाजपा जीती, राज्यसभा की सभी 5 सीटें एनडीए के खाते में गईं और 2021 के बाद हुए 11 उपचुनावों में भी भाजपा और एनडीए ने जीत दर्ज की। (Shah on Rahul Gandhi)

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार देने का वादा पूरा किया है। हमने असम को 1 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन चार साल में 1.21 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं। चुनाव से पहले हम 1.5 लाख नौकरियों का आंकड़ा छू लेंगे। इनमें कहीं भी न तो सिफारिश चली है और न ही भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने असम में इंवेस्टमेंट समिट आयोजित कर 5.18 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए, जिनमें से 1.40 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं। गृहमंत्री ने छात्राओं को दिए जा रहे अनुदान का उल्लेख करते हुए कहा कि 9,72,940 छात्राओं को आर्थिक सहायता दी गई है। 1,000 रुपए प्रति माह। ग्रेजुएट छात्राओं को 1250 प्रति माह और डबल ग्रेजुएट छात्राओं को 2500 प्रति माह दिया जा रहा है। (Shah on Rahul Gandhi)

शाह ने कहा कि इससे बेटियों की पढ़ाई में मदद मिली और बाल विवाह की कुप्रथा पर भी अंकुश लगा है। अमित शाह ने कहा कि हिमंता सरकार ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पहले यहां घुसपैठिए नाबालिग बच्चियों से जबरन शादी कर लेते थे, लेकिन CM हिमंता ने ऐसे लोगों को जेल के पीछे भेजने का काम किया। भाजपा सरकार ने लाखों एकड़ भूमि भी अवैध कब्जे से मुक्त कराई है। गौरव गोगोई के विरोध पर कहा कि जितना विरोध करना है करिए। भाजपा सरकार एक-एक इंच जमीन घुसपैठियों से खाली कराएगी, क्योंकि यह जमीन हमारे युवाओं का अधिकार है। शाह ने राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। गृहमंत्री ने कहा कि बिहार में चल रही ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माताजी के लिए अपशब्द कहना कांग्रेस की राजनीति के पतन को दर्शाता है। परिश्रम करके अपने बच्चों को संस्कारित करने वाली मां का अपमान करके राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं। जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। (Shah on Rahul Gandhi)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जितनी गाली दोगे, उतना कमल खिलेगा। कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी माताजी का अपमान करके राजनीति के पतन की सारी सीमाएं पार कर दी गई है। शाह ने कहा कि अगर राहुल गांधी में थोड़ी भी शर्म है, तो उन्हें मोदी जी और उनकी माताजी से माफी मांगनी चाहिए। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने असम के बिहू को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, काज़ीरंगा और माजुली को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया और दिल्ली में बोडो नेता उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की प्रतिमा स्थापित कर सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय जब असम को ‘बाय-बाय’ कहा जा रहा था, तब आज वही असम मोदी और हिमंता की जोड़ी के नेतृत्व में विकसित असम की ओर बढ़ रहा है। (Shah on Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!