Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Politics – जनसंख्या पर सियासत: 3 बच्चों की बात से मचा विवाद, भूपेश-चंद्राकर आमने-सामने

Chhattisgarh Politics : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के “तीन बच्चे पैदा करने” वाले बयान पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर तंज कसते हुए कहा— “देश की जनसंख्या पहले ही 140 करोड़ से ज्यादा है, युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में बच्चे पैदा करने का क्या मतलब? क्या वे तोड़फोड़, गुंडागर्दी या भाजपा को वोट देने के लिए पैदा होंगे?”

यह भी पढ़े :- नक्सलियों के निशाने पर शिक्षादूत और ग्रामीण, बीजापुर में एक और शिक्षादूत की हत्या, अब तक 9 की जान गई

बघेल के बयान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- “तीन बच्चे पैदा करना या न करना हर व्यक्ति का व्यक्तिगत विचार है। कांग्रेस अब जनहित के मुद्दों से पूरी तरह भटक चुकी है।”

कांग्रेस पर हमला

छत्तीसगढ़ में 14 मंत्री बनाने को लेकर कांग्रेस द्वारा हाईकोर्ट का रुख करने पर भी चंद्राकर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा— “जब हरियाणा में 14 मंत्री बनाए गए थे तब कांग्रेस कहां थी? पहले कांग्रेस को अपने हाईकमान से पूछना चाहिए कि वहां ऐसा कैसे हुआ। (Chhattisgarh Politics)

CM साय की विदेश यात्रा का समर्थन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा पर चंद्राकर ने कहा कि यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी, जहां उन्होंने दक्षिण एशियाई देशों का दौरा किया। “जापान जैसे छोटे देश की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है। इस पहल से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। (Chhattisgarh Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!