No Helmet No Petrol : राजधानी में सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: बिना हेलमेट बंद पेट्रोल, पढ़े पूरी खबर

No Helmet No Petrol : राजधानी रायपुर में अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं (No Helmet No Petrol )मिलेगा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सड़क हादसों में बढ़ती मौतों और गंभीर चोटों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। 1 सितंबर से जिले में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान सख्ती से लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Politics – जनसंख्या पर सियासत: 3 बच्चों की बात से मचा विवाद, भूपेश-चंद्राकर आमने-सामने
पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस संबंध में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर निर्णय से अवगत कराया।
एसोसिएशन का कहना है कि हाल के दिनों में रायपुर में सड़क हादसों में कई लोगों की जान गई है। अधिकांश मामलों में दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहने थे, जिसके चलते उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। इस वजह से अब पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
अभियान के दौरान सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और हादसों में कमी आएगी। (No Helmet No Petrol )



