Google Analytics —— Meta Pixel

Suicide attempt in Raipur : पत्नी से विवाद के बाद टंकी पर चढ़ा युवक, मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा नीचे

Suicide attempt in Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली से पहले ही भांग का असर देखने को मिल रहा है। जहां पत्नी से विवाद के बाद एक युवक नशे की हालत में पानी की टंकी पर चढ़ गया। तीन मंजिला मकान के ऊपर रखी पानी टंकी पर चढ़कर वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस (Rajendra Nagar Police) को युवक ने बताया कि वो अपनी पत्नी से नाराज है। पत्नी हाल ही में मायके से लौटी है इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। इससे आहत होकर उसने खुद को चोट पहुंचाई।  करीब डेढ़ घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से युवक को टंकी से उतारा।

इसे भी पढ़ें : Health Tips: इन तरीकों को अपनाकर करें अपनी दिन की शुरुआत 

दरअसल पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक युवक नशे में था। उसने भांग खा रखा था। खूबराम की पत्नी उसी दिन मायके से लौटी थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। उसके बाद युवक ने अपने हाथ की नसों को भी काट लिया। तब जाकर पानी की टंकी पर चढ़कर खुदकुशी की कोशिश की।

न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि “सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। काफी कोशिशों के बावजूद युवक नीचे नहीं उतर रहा था। इस बीच उसके बच्चे और उसकी पत्नी को युवक के सामने खड़ा किया गया। परिवार ने युवक को बातों में उलझाकर रखा। तभी पुलिस के दो जवान पीछे से पानी टंकी पर चढ़े और युवक को नीचे उतारा।

Back to top button
error: Content is protected !!