Google Analytics —— Meta Pixel

लंदन में छत्तीसगढ़ की धूम – 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक विरासत ने बिखेरा रंग

लंदन। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह (79th Independence Day celebrations)  का आयोजन भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा भव्य रूप से किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और व्यंजनों की अनूठी प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी। भारतीय डायस्पोरा यूके के सहयोग से आयोजित इस समारोह में लगभग 15 हज़ार दर्शकों ने भाग लिया और छत्तीसगढ़ की झलक देखकर मंत्रमुग्ध हो उठे।

यह भी पढ़े :- धमतरी में गणेशोत्सव की अद्भुत झांकी – बनिया तालाब में शिवलिंग आकार का मंदिर बना आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ की इस शानदार प्रस्तुति के पीछे अनेक स्वयंसेवकों का अथक परिश्रम और समर्पण रहा। विशेष आभार अशु अग्रवाल एवं श्वेता नीमा जी का, जिन्होंने न केवल आयोजन में सहयोग दिया बल्कि मेहमानों को भोजन परोसने और अपने मित्रों को भी स्वेच्छा से शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी तरह, अनीश पांडे ने खाद्य सामग्री जुटाई और पूरे दिन योगदान दिया। श्रद्धा जी ने अपने पुत्र संग पूरे दिन प्रदर्शनी मंडप में छत्तीसगढ़ी कला एवं शिल्प का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

अनुजा भारत जी ने अपनी बेटी के साथ स्टॉल एवं प्रदर्शनी मंडप की सजावट में अहम सहयोग दिया, वहीं संदीप सेन विशेष रूप से लीसेस्टर से यात्रा कर लंदन पहुंचे और पूरे दिन स्वयंसेवा में जुटे रहे। अनित सिंह ने सुबह-सुबह स्टॉल लगाने में मदद की। डॉ. पियाली बसु एवं उनकी प्रतिभाशाली टीम ने मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ का लोकनृत्य प्रस्तुत कर पूरे हॉल को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके अलावा भारती जी, भानु जी, रीनू जी और वंदना जी की उपस्थिति एवं प्रोत्साहन ने आयोजन में और ऊर्जा भर दी।

भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी एवं समन्वय मंत्री दीपक चौधरी भी छत्तीसगढ़ की इस प्रस्तुति से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने प्रदर्शनी मंडप का अवलोकन कर टीम की सराहना की और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी व्यंजन मंगोड़ी व चटनी का स्वाद लेकर प्रशंसा व्यक्त की। (79th Independence Day celebrations)

यह भव्य आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भोजन और कला को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर बना बल्कि प्रवासी भारतीय समुदाय के समर्पण और संगठन क्षमता का भी शानदार उदाहरण साबित हुआ। वाकई यह पूरे छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरव का क्षण है। (79th Independence Day celebrations)

Back to top button
error: Content is protected !!