भारत पर 50% टैरिफ को ट्रंप ने बताया ‘वार सेटलर’, कहा- सौदेबाजी के लिए अमेरिका का असली हथियार है टैरिफ

Donald Trump on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ नीति को ‘वार सेटलर’ और ‘मैजिकल नेगोशिएटिंग टूल’ बताते हुए भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का बचाव किया है। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी टैरिफ नीति ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है और सात युद्ध खत्म किए हैं। उन्होंने कहा कि टैरिफ से अमेरिका को महान सौदेबाजी की ताकत मिलती है। अलाबामा में अमेरिकी स्पेस कमांड मुख्यालय के शिफ्ट होने की घोषणा के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के बिना दुनिया का सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह इतना ताकतवर है। इतना बड़ा है। मैंने इसे पहले चार साल में और बड़ा बनाया। बाइडेन प्रशासन में यह गिरावट आई थी, लेकिन अब हमने इसे उस स्तर तक पहुंचा दिया है, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। आज हम सबसे बेहतर हैं, आर्थिक रूप से सबसे मजबूत हैं। यह सब टैरिफ और अन्य उपायों से हुआ है, लेकिन सबसे बड़ा योगदान टैरिफ का है। टैरिफ हमें महान सौदेबाज बनाता है।
यह भी पढ़ें:- अमित शाह से मिले CM साय, बस्तर में बाढ़ राहत और एंटी नक्सल ऑपरेशन की दी रिपोर्ट
ट्रंप ने आगे कहा कि भारत के साथ हमारा रिश्ता लंबे समय तक एकतरफा रहा। वे हम पर भारी टैरिफ लगाते थे। जबकि हम उनसे कोई शुल्क नहीं लेते थे। वे हमें अपना हर सामान भेज देते थे, लेकिन हम कुछ नहीं बेच पाते। यह व्यापारिक असंतुलन था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हार्ले-डेविडसन पर 200% टैरिफ लगाया गया था, जिससे वह भारत में मोटरसाइकिल बेच नहीं पाई। अंततः कंपनी को भारत में फैक्ट्री लगानी पड़ी। अब उन्हें टैक्स नहीं देना पड़ता। ट्रंप ने यह भी कहा कि आज हजारों कंपनियां अमेरिका में उत्पादन कर रही हैं। खासकर कार कंपनियां चीन, मेक्सिको और कनाडा से यहां आ रही हैं। कारण साफ है कि पहला वे अमेरिका में रहना चाहती हैं। दूसरा टैरिफ उन्हें सुरक्षा देते हैं और तीसरा यहां प्रोडक्शन करने से उन्हें टैक्स से बचत होती है। उन्होंने इसे अपने प्रशासन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। (Donald Trump on India)
भारत से रिश्ते को बताया एकतरफा आपदा
ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा कि भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी रिश्ता दशकों से एकतरफा आपदा रहा है। भारत ने हम पर दुनिया के सबसे ऊंचे टैरिफ लगाए, जिसकी वजह से अमेरिकी कंपनियां भारत में कारोबार नहीं कर पाईं। वहीं भारत हमें अपना सबसे बड़ा ग्राहक मानकर यहां सामान बेचता रहा। अब वे टैरिफ घटाने को तैयार हुए हैं, लेकिन बहुत देर हो चुकी है। ट्रंप ने भारत की रूस से तेल और हथियारों की खरीद पर भी सवाल उठाए और कहा कि भारत ने अमेरिका से बहुत कम खरीदा और रूस पर ज्यादा भरोसा किया। इधर, भारत के तिरुपुर की धागा और बुनाई उद्योग 50% टैरिफ से संकट में है। एक फैक्ट्री कर्मचारी थंगराज ने कहा कि मैं 10 साल से तिरुपुर में काम कर रहा हूं। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैक्स की वजह से उत्पादन धीमा हो गया है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो रोजगार खतरे में पड़ जाएगा। तिरुपुर में इस उद्योग के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। (Donald Trump on India)
हीरा और जेम्स ज्वैलरी कारोबार पर असर
टेक्सटाइल मिल प्रॉस्पर एक्सपोर्ट्स के प्रबंध निदेशक विश्वनाथन ने कहा कि 50% टैक्स से हमें भारी नुकसान हो रहा है। हम अपनी 10% प्रोडक्शन अमेरिका भेजते हैं, अब यह बोझ बन गया है। लगभग सभी निर्यातक अमेरिका पर निर्भर हैं। सरकार हमें ब्याजमुक्त ऋण दे तो बड़ी मदद होगी। डायमंड व्यापारी किरण सुथार ने कहा कि 25% टैरिफ तक कुछ काम चल रहा था, लेकिन 50% के बाद पूरा निर्यात रुक गया। अमेरिकी ग्राहक पहले ही माल स्टॉक कर चुके थे। अब नए ऑर्डर नहीं मिल रहे। हमारे लिए यह बहुत बड़ी समस्या है, लेकिन हम घरेलू और दूसरे देशों के बाजारों पर ध्यान दे रहे हैं। अमेरिका पर निर्भर नहीं रहेंगे। हीरा व्यापारी उमेश मुञ्जापारा ने कहा कि हमारे सभी अमेरिकी ऑर्डर रद्द हो गए हैं। ट्रंप सरकार का 50% टैरिफ डायमंड को बहुत महंगा बना रहा है। यह दबाव की राजनीति है। भारत और अमेरिका को बैठकर समाधान निकालना चाहिए। हमने अमेरिका छोड़कर बाकी बाजारों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। (Donald Trump on India)
ऊन उद्योग पर भी असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने से बीकानेर ऊन उद्योग अनिश्चितता का सामना कर रहा है। बीकानेर इंडस्ट्रियल चैम्बर के उपाध्यक्ष कमल बोथरा ने कहा कि ऊन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पहले टैरिफ 9% था, अब 50% हो गया। अमेरिका में 60% कालीन कारोबार होता था। ऑर्डर रद्द हो गए हैं। उत्पादन 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर दिया गया है। रोजगार पर संकट है। राजस्थान वूलन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कला ने कहा कि सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए। हमें तीन तरह से मदद चाहिए—पहला, कालीन उद्योग को 1996 तक इनकम टैक्स से छूट थी, उसे वापस किया जाए। दूसरा, ऊन उद्योग पर 33% आयकर हटाया जाए। तीसरा, कालीन पर 5% ड्यूटी को फिर से 15% किया जाए। हमने केंद्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा है। (Donald Trump on India)



