Google Analytics —— Meta Pixel

आईटीबीपी जवानों का हथियार चोरी, जीआरपी ने आरोपी पकड़ा, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Crimes News : हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस से आईटीबीपी जवानों का हथियार चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो रिवॉल्वर, तीन मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : धार्मिक सद्भावना भंग करने की कोशिश, पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा, पढ़े पूरी खबर

कैसे हुई चोरी

मंगलवार रात आईटीबीपी के एएसआई वायपी ओझा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल बुद्ध देव मलिक जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। चांपा स्टेशन पर वे सो गए। सुबह भाटापारा में जागने पर बैग गायब मिला।

पुलिस की जांच

जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल ने चांपा से भाटापारा तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

सुराग बिलासपुर स्टेशन पर मिला।

आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दस्तावेज और कपड़े अलग-अलग जगह झाड़ियों में फेंक दिए थे। (Chhattisgarh Crimes News)

आरोपी की गिरफ्तारी

एसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी चालाकी भांपते हुए पुलिस ने दबिश देकर हथियार व कारतूस बरामद किए। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!