छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की पहली बड़ी बैठक कल , 14 मंत्री लेंगे अहम फैसले!
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बैठक, प्रदेशवासियों को विकास से जुड़ी बड़ी सौगातों की उम्मीद

Sai Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ की राजनीति मंगलवार को एक बार फिर गर्माने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में कल 9 सितंबर 2025 को कैबिनेट बैठक (Sai Cabinet Meeting) होने जा रही है। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में दोपहर 3:30 बजे होगी। बैठक में सभी 14 मंत्री शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :- पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये खरीदारी, पितृ हो सकते हैं नाराज़
बैठक को लेकर उत्सुकता
स्थानीय लोगों में उत्सुकता है कि इस बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कौन-से बड़े फैसले होंगे। पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों का असर अब भी चर्चा में है, ऐसे में इस बार भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- ‘सलमान गुंडा है’ – डायरेक्टर अभिनव कश्यप का बड़ा आरोप, कहा- करियर बर्बाद करने की रची गई साजिश
पिछली बैठक के प्रमुख फैसले
अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को राहत: अनुसूचित व माडा पॉकेट क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को हर महीने 2 किलो चना देने का फैसला। जुलाई से नवंबर 2025 तक वंचित परिवारों को दिसंबर तक चना वितरण की व्यवस्था।
नवा रायपुर को आईटी हब बनाने की पहल: 90 एकड़ जमीन आईटी और आईटीईएस उद्योगों को रियायती दर पर आवंटित करने का निर्णय। इससे रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद। (Sai Cabinet Meeting)



