Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक: दो साल की बच्ची पर हमला, हालत नाजुक

Raipur News : राजधानी रायपुर के बीरगांव गाजी नगर वार्ड क्रमांक 29 में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम अनाया पर अचानक आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़े :- CM साय ने रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने को दी श्रद्धांजलि

हमले में बच्ची के सिर, गाल और हाथ पर गहरे जख्म आए। सिर से दो जगह मांस तक नोच लिया गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्ची को कुत्तों से छुड़ाकर डीकेएस अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है और सिर की दो जगह सर्जरी की तैयारी की जा रही है। बच्ची के पिता गुलाम मुस्तफा ऑटो चालक हैं। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। (Raipur News)

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। रोजाना 10 से 15 लोग इनके हमले का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। न तो कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था है और न ही नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सरकारी अस्पतालों में डॉग बाइट इंजेक्शन की कमी से पीड़ितों की परेशानी और बढ़ गई है। (Raipur News)

Back to top button
error: Content is protected !!