छत्तीसगढ़ में 162 करोड़ का GST घोटाला! मोक्षित कॉरपोरेशन और 85 फर्मों पर बड़ी कार्रवाई
GST scam in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा GST घोटाला उजागर हुआ है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने रायपुर की मोक्षित कॉरपोरेशन और उससे जुड़ी 85 फर्जी फर्मों पर शिकंजा कसा है। इन फर्मों ने 162.22 करोड़ रुपये के कर योग्य लेनदेन पर 28.46 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम किया। विभाग ने टैक्स रिकवरी और दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :- कौशल के कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू, श्रोताओं ने खूब सराहा
फरवरी 2024 से चल रही थी जांच
DGGI की जांच फरवरी 2024 में शुरू हुई थी। टीमों ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज़ बरामद किए। शुरुआती जांच में ही यह सामने आया कि मोक्षित कॉरपोरेशन के पार्टनर शशांक चोपड़ा ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर दर्जनों फर्जी कंपनियां खड़ी की थीं।
200 से ज्यादा बैंक खाते और मनी लॉन्ड्रिंग
इन फर्जी कंपनियों के जरिए न सिर्फ फर्जी ITC क्लेम किया गया, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों को भी अंजाम दिया गया। इस नेटवर्क में 200 से ज्यादा बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया।
टैक्स रिकवरी की मांग और गिरफ्तारी
जांच पूरी होने के बाद DGGI ने मोक्षित कॉरपोरेशन पर 28.46 करोड़ रुपये की टैक्स रिकवरी की मांग की है और 85 फर्जी फर्मों को नोटिस जारी किए हैं। इस मामले में ACB-EOW ने शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ED की टीम भी जांच में शामिल हो गई है। (GST scam in Chhattisgarh)
यह कार्रवाई GST सिस्टम में कर चोरी और फर्जीवाड़े पर नकेल कसने की दिशा में बड़ी मिसाल मानी जा रही है। (GST scam in Chhattisgarh)



