अंधविश्वास या मानसिक बीमारी! नवजात को मां ने रखा फ्रिज में, दादी ने बचाई जान, पढ़े पूरी खबर
Moradabad News/ मुरादाबाद। करूला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रसवोत्तर मनोविकृति (पोस्टपार्टम साइकोसिस) से जूझ रही 23 वर्षीय महिला ने अपने 15 दिन के नवजात शिशु को फ्रिज में रख दिया। गनीमत रही कि समय रहते दादी ने बच्चे को निकाल लिया और वह सुरक्षित है।
यह भी पढ़े :- सूदखोरी और वसूली केस: तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में संयुक्त सुनवाई, सरकार ने बताया अपराधी रिकॉर्ड
परिवार ने शुरुआत में घटना को भूत-प्रेत और बाधा का असर मानकर पारंपरिक अनुष्ठान कराए, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में महिला को मनोरोग एवं नशा मुक्ति केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे प्रसवोत्तर मनोविकृति से पीड़ित बताया।
मनोचिकित्सक डॉ. कार्तिकेय गुप्ता और डॉ. मेघना गुप्ता ने बताया कि प्रसव के बाद महिलाओं को यदि पर्याप्त भावनात्मक सहारा और देखभाल न मिले तो अवसाद और मनोविकृति जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। यह गंभीर मानसिक बीमारी है, जिसका समय पर इलाज जरूरी है। (Moradabad News)
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि ऐसे मामलों में अंधविश्वास के बजाय मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेना ही सबसे सुरक्षित और सही रास्ता है। (Moradabad News)



