Google Analytics —— Meta Pixel

CAF जवान की गोलीबारी से हड़कंप: साली और चाचा-ससुर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News : कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। CAF जवान टेकराम मिंझवार ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा-ससुर पर रायफल से फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े :- उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत से NDA खुश, नेताओं ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टेकराम एतमनगर स्थित बांगा बटालियन में तैनात है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी से तलाक हो चुका था और लंबे समय से ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जवान ने ड्यूटी छोड़कर अपने ससुराल उमेंदीभाठा पहुंचकर झगड़े के बीच गोली चला दी। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी को नेवसा नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। (Chhattisgarh Crimes News)

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटना के समय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल थे। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!