Google Analytics —— Meta Pixel

अधीनस्थ लेखा सेवा में पद बढ़ाने की मांग को लेकर कोषालयीन कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Treasury Employees Union: छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ ने अधीनस्थ लेखा सेवा में पद बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं की गई, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रांतीय प्रवक्ता रूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि 2014 में शासन द्वारा अधीनस्थ लेखा सेवा पदोन्नति और परीक्षा के लिए कोषालयीन लिपिकों के पदों की संख्या कम कर दी गई थी, जबकि पूर्व में पद अधिक थे।

यह भी पढ़ें:- बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट: 967 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव, 2100 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

अन्य विभागों में यह पद अपेक्षाकृत ज्यादा हैं। इस विषय पर संगठन द्वारा कई बार शासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। साहू ने बताया कि कर्मचारियों ने पूर्व में 2023 में चरणबद्ध आंदोलन भी किया था। इसके तहत काली पट्टी लगाकर विरोध, जिला एवं संभागीय स्तर पर प्रदर्शन और यहां तक कि मुख्यमंत्री निवास घेराव तक किया गया। 13 सितंबर 2023 को सचिव स्तर पर हुई चर्चा में शासन ने सहमति तो दी थी, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं किया गया है। (Treasury Employees Union)

इस मुद्दे पर कर्मचारियों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। संगठन का कहना है कि पूर्व में जिला अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्षों द्वारा भी कई बार शासन से पत्राचार किया गया, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। प्रांतीय महामंत्री दीमक देवांगन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अब एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेशभर से जिला और संभागीय अध्यक्ष ज्ञापन दे रहे हैं। यदि तय समय सीमा में मांग पूरी नहीं की गई, तो आंदोलन अपरिहार्य होगा। (Treasury Employees Union)

Back to top button
error: Content is protected !!