Google Analytics —— Meta Pixel

पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में राजधानी रायपुर में 13 सितम्बर को प्रादेशिक संगोष्ठी

रायपुर : स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन (Peepla Welfare Foundation) आरंग के तत्वावधान में राजधानी रायपुर में पहली बार प्रादेशिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी शनिवार, 13 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रायपुर स्थित वृंदावन हाल में होगी।

यह भी पढ़े :- आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज, मरीजों को लगातार मिल रही मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

संगोष्ठी का मुख्य विषय रहेगा — “वर्तमान चुनौतियां और हमारा सरोकार” एवं “छत्तीसगढ़ : कल, आज और कल”। इसका उद्देश्य सामाजिक सरोकार, समकालीन चुनौतियों और छत्तीसगढ़ की दिशा व भविष्य पर सार्थक विमर्श करना है। (Peepla Welfare Foundation)

कार्यक्रम में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, विद्वान और चिंतक शामिल होंगे। मुख्य वक्ताओं में शामिल हैं —

  • डॉ. चितरंजन कर, प्रख्यात भाषाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार-चिंतक
  • डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, वरिष्ठ साहित्यकार, समीक्षक व चिंतक, पूर्व उपमहाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन), एनटीपीसी
  • जयंत कुमार थोरात, सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (IPS), कवि एवं चिंतक
  • एम. राजीव, अधीक्षक (सेंट्रल जीएसटी रायपुर), संस्थापक “युवा” गैर-लाभकारी संस्था, विचारक
  • डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार व चिंतक
  • डॉ. मनीष श्रीवास्तव, सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन, समाजसेवी एवं चिंतक
  • आनंदराम पत्रकारश्री, वरिष्ठ पत्रकार-चिंतक व समाजसेवी
  • मुरलीमनोहर देवांगन, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं डायरेक्टर थिंक आईएएस

संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं दूरदर्शन रायपुर के एंकर तथा आकाशवाणी रायपुर के अनाउंसर शशांक खरे करेंगे।

आयोजन समिति और तैयारियां

फाउंडेशन के संरक्षक पारसनाथ साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, मुरलीमनोहर देवांगन, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, खिलेश देवांगन, छत्रधारी सोनकर, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू, सक्रिय सदस्य प्रतीक टोंड्रे और नीरज साहू सहित संगठन के सभी सदस्य तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। (Peepla Welfare Foundation)

फाउंडेशन के अनुसार, राजधानी रायपुर में गहन सामाजिक और बौद्धिक विमर्श पर केंद्रित यह पहला बड़ा आयोजन है, जिसे लेकर संगठन व शहर के प्रबुद्ध वर्ग में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। (Peepla Welfare Foundation)

Back to top button
error: Content is protected !!