रायपुर में 10 घंटे का वाटर शटडाउन, 13 सितम्बर की सुबह नहीं मिलेगा नल जल
Nagar Nigam Raipur News : नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा भाठागांव चौक के पास 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट की रॉ वाटर 1400 एमएम व्यास की एच.एस. राइजिंग पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत हेतु 10 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन दिनांक 12 सितम्बर 2025 शुक्रवार की रात्रि में लिया जाएगा।
यह भी पढ़े :- इथेनॉल विवाद पर बोले गडकरी, बोले, मेरे खिलाफ चलाया गया पेड कैंपेन
कार्यपालन अभियंता (फिल्टरप्लांट) नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि इस मरम्मत कार्य के चलते 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से भरने वाली 28 पानी टंकियों और नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 4 पानी टंकियों के क्षेत्रों में 13 सितम्बर 2025 को सुबह जलप्रदाय नहीं होगा।
इन टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा
150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियाँ – भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा और कुकुरबेड़ा।
80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियाँ – बैरन बाजार नया, देवेंद्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग। (Nagar Nigam Raipur News)
निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलापूर्ति बाधित रहने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पानी का अग्रिम भंडारण कर लें। निगम के अनुसार 12 सितम्बर की शाम को जलापूर्ति होने के बाद 13 सितम्बर की सुबह पानी नहीं मिलेगा। 13 सितम्बर की शाम से जलप्रदाय पुनः नियमित रूप से प्रारंभ हो जाएगा। (Nagar Nigam Raipur News)



