Google Analytics —— Meta Pixel

‘आज सांप जैसे दोस्त हो गए हैं…’ ट्रंप-आसिम मुनीर की नजदीकियों पर मोहन भागवत का तंज

Mohan Bhagwat News : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की बढ़ती नजदीकियों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजकल “सांप जैसे दोस्त” बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :- शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय निलंबित, अनियमितताओं एवं गंभीर कदाचार का मामला

भागवत ने कहा कि भारत की तरक्की से अमेरिका घबराया हुआ है, इसलिए वह ऐसे देशों से मेलजोल बढ़ा रहा है जो असल में खतरा हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भारत बड़ा हो जाएगा तो क्या होगा… इस पर टैरिफ लगाओ। पर जिससे सच में डर है, उसको पुचकारो ताकि भारत पर दबाव बनाया जा सके।”

सांप की कहानी सुनाई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने सांप की कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी सांप खतरनाक नहीं होते। उन्होंने तथागत बुद्ध का प्रसंग सुनाया कि कैसे साधना से भय और विषमता पर विजय पाई जा सकती है। (Mohan Bhagwat News)

‘भारत को और मजबूत बनना होगा’

भागवत ने कहा कि विश्व हमेशा उसी की सुनता है जो ताकतवर होता है। भारत को एक राष्ट्र के रूप में और बड़ा व मजबूत बनना है। (Mohan Bhagwat News)

Back to top button
error: Content is protected !!