Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय निलंबित, अनियमितताओं एवं गंभीर कदाचार का मामला

Chhattisgarh News : राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हेमन्त उपाध्याय (मूल पद- उपसंचालक), वर्तमान पदस्थापना प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़े :-  भारत रत्न विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस का भव्य आयोजन, तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की पहल

अम्बिकापुर से प्राप्त पत्र के अनुसार, उपाध्याय के सरगुजा संभाग में प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा के कार्यकाल के दौरान गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई। उन पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने का आरोप सिद्ध हुआ है। शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार माना है।

आदेशानुसार, उपाध्याय को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1)(क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर नियत किया गया है। साथ ही, उन्हें नियमों के अनुरूप जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

निलंबन के उपरांत शासन ने आर.एल. ठाकुर, उपसंचालक लोक शिक्षण संचालनालय को दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक (शिक्षा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। (Chhattisgarh News)

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से अवर सचिव श्रीमती संगीता भोले द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!