Google Analytics —— Meta Pixel

भारत रत्न विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस का भव्य आयोजन, तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की पहल

TEACH Raipur: तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की जयंती अवसर पर अभियंता दिवस का आयोजन 14 सितंबर, रविवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंडियन कॉफी हाउस, गोल्डन टावर, एन.आई.टी. रायपुर के सभाकक्ष में होगा।

यह भी पढ़े :- बिहार कांग्रेस के AI जनरेटेड वीडियो पर सियासी घमासान, PM मोदी और उनकी मां का AI वीडियो किया पोस्ट

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेश साहू (आईएएस), विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.के. गजपाल, कार्यकारी निदेशक, छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड तथा कुलेश्वर साहू, मुख्य अभियंता, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया उपस्थित रहेंगे। (TEACH Raipur)

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ वक्ता अभियंताओं और आम जनों को प्रेरित करेंगे। इसमें शामिल हैं-

  • डॉ. मृत्युंजय राठौर, शरीर रचना विज्ञान विभाग, AIIMS रायपुर
  • डॉ. कृष्णकांत साहू, हृदय, छाती एवं वैस्कुलर सर्जन, अंबेडकर हॉस्पिटल रायपुर
  • डॉ. प्रकाशनारायण शुक्ल, मनोचिकित्सक, मेंटल हेल्थ क्लिनिक रायपुर
  • डॉ. नेमेश साहू, एम.डी. मेडिसिन, सहायक प्राध्यापक, अंबेडकर अस्पताल रायपुर
  • डाइटिशियन कविता किरण साहू, श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नया रायपुर

एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजी. रामनाथ साहू, कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. राम साहू, महासचिव इंजी. टीकाराम साहू एवं कोषाध्यक्ष इंजी. राधेश्याम साहू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और युवाओं में अभियंता दिवस की महत्ता को रेखांकित करना है। (TEACH Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!