Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

TS Singh deo ने मनरेगा में घोटाले पर की बड़ी कार्रवाई, 15 अधिकारी-कर्मचारी के निलंबन का दिया आदेश

TS Singh deo : मनरेगा में अनियमितता मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh deo) ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंहदेव ने वन विभाग के 15 अधिकारी कर्मचारियों को सस्पेंड करने की घोषणा की हैं। सदन में आज ध्यानाकर्षण के माध्यम से सत्ता पक्ष के सदस्य गुलाब कमरों ने यह मामला उठाया था। जिसमें करीब 6 करोड़ रुपए की सामग्री खरीदी में अनियमितता की बात सामने आयी थी।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, हमारे काम करने की एक सीमा है। हम प्रथम श्रेणी के अधिकारियों और रिटायर्ड डीएफओ पर कैसे कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा, प्रथम श्रेणी के अधिकारियों का मामला उनके विभागों में समन्वय के लिए भेजेंगे। शेष 14 लोगों को निलंबित कर दिया जाएगा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि आप जिम्मेदारों को निलंबित कर सामान्य प्रशासन विभाग को सूचना भेज सकते हैं। इसके बाद सिंहदेव ने कहा, अगर ऐसा हो सकता है तो “मैं जिला पंचायत के तत्कालीन सीईओ सहित 15 अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन की घोषणा करता हूं।”

इसे भी पढ़ें- fire in balodabazar : बलौदाबाजार के श्रीसीमेंट में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दी लपटें

पूरे प्रकरण में मंत्री टीएस सिंहदेव ने सदन में बताया कि मामले की जांच कराई गई थी और जांच अधिकारी कर्मचारी दोषी भी पाए गए। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने अलग-अलग तरीके से अपना पक्ष रखते हुए दोषी कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंत्री पर दबाव बनाया, जिसके बाद सिंहदेव ने कार्रवाई की।

इन वन अफसरों के खिलाफ हुई कार्रवाई

  1. राकेश कुमार मिश्र, सेवानिवृत्त – तत्कालीन प्रभारी वन मंडलाधिकारी
  2. केपी डिंडौरे – तत्कालीन उप वन मंडलाधिकारी गौरेला
  3. गोपाल प्रसाद जांगड़े – तत्कालीन वन परिक्षेत्र अधिकारी
  4. अंबरीश दुबे – तत्कालीन परिक्षेत्र सहायक गौरेला
  5. अश्वनी कुमार दुबे -तत्कालीन परिक्षेत्र सहायक केंवची
  6. उदय तिवारी – तत्कालीन परिक्षेत्र सहायक पिपरखुंटी
  7. अनूप कुमार मिश्रा – तत्कालीन परिक्षेत्र सहायक पंकरिया
  8. राजकुमार शर्मा, सेवानिवृत्त – तत्कालीन प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी गौरेला
  9. वीरेंद्र साहू – तत्कालीन वन रक्षक चुकतीपानी
  10. दीपक कोसले – तत्कालीन वन रक्षक ठाडपथरा
  11. देवेंद्र कश्यप – तत्कालीन वन रक्षक पंडवनिया
  12. पन्नालाल जांगड़े – तत्कालीन वन रक्षक आमानाला
  13. नवीन बंजारे – तत्कालीन वन रक्षक, पकरिया
  14. लाल बहादुर कौशिक – तत्कालीन वन रक्षक, केंवची
  15. नीतू ध्रुव – तत्कालीन वन रक्षक ठेंगाडांड
Back to top button
error: Content is protected !!