JCI Raipur Umang: जेसीआई रायपुर उमंग के जेसीआई वीक का भव्य समापन, समाजसेवियों को मिला इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2025
JCI Raipur Umang : जेसीआई रायपुर उमंग (ज़ोन IX) द्वारा आयोजित जेसीआई वीक 2025 का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2025 प्रदान कर समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े :- मैं दलाल नहीं, दिमाग से हर महीने 200 करोड़ कमाता हूं : नितिन गडकरी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जेसीआई सुपर चैप्टर कोच अमिताभ दुबे शामिल हुए। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, चैप्टर इंचार्ज घनश्याम सिन्हा एवं सचिव कुलेश्वर धिवार मंचासीन रहे।
सप्ताहभर चले इस आयोजन के दौरान सामाजिक सरोकार, नेतृत्व विकास और सामुदायिक उत्थान से जुड़ी अनेक गतिविधियाँ संपन्न हुईं। इस अवसर पर अध्यक्ष त्रिलोचन साहू ने कहा कि – “जेसीआई वीक समाज सेवा और प्रेरणा का प्रतीक है। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व, सेवा और जागरूकता का भाव जगाता है। (JCI Raipur Umang)
समापन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने विजेताओं को बधाई दी और जेसीआई रायपुर उमंग के प्रयासों की सराहना की। (JCI Raipur Umang)



