Google Analytics —— Meta Pixel

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत: ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ी, एक दिन और मिला मौका

ITR Filing 2025 : आयकर रिटर्न (ITR Filing 2025) फाइल करने वालों के लिए राहत की खबर है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आयकर वर्ष 2025-26 (AY 2025-26) के लिए ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि एक दिन और बढ़ा दी है। अब टैक्सपेयर्स 16 सितंबर 2025 तक ITR फाइल कर सकेंगे।

यह भी पढ़े :- राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में बड़ा निर्णय: परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को मिलेगी 1 करोड़ की अनुग्रह राशि

पहले यह डेडलाइन 31 जुलाई 2025 तय थी, जिसे बढ़ाकर 15 सितंबर किया गया था। अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इसे एक दिन और आगे बढ़ाया है।

रिकॉर्ड स्तर पर ITR फाइलिंग

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, 15 सितंबर तक रिकॉर्ड 7.3 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले साल के 7.28 करोड़ से भी अधिक है। विभाग ने करदाताओं और टैक्स प्रोफेशनल्स का आभार जताते हुए कहा है कि जिन्होंने अभी तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वे तुरंत ITR फाइल करें।

पोर्टल में दिक्कत आ रही हो तो करें ये उपाय

विभाग ने बताया कि कभी-कभी लोकल सिस्टम या ब्राउज़र सेटिंग्स की वजह से ई-फाइलिंग पोर्टल तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। इसके लिए ये आसान स्टेप्स मददगार साबित हो सकते हैं:

टेम्परेरी फाइल्स डिलीट करें – Run (Win+R) → temp / %temp% टाइप करें → सभी फाइल्स हटाएं।

  • ब्राउज़र कैश और कुकीज साफ करें – Settings → Clear browsing data।
  • दूसरा ब्राउज़र आजमाएं – Chrome या Edge का लेटेस्ट वर्जन।
  • Incognito मोड में खोलें – (Ctrl+Shift+N) या (Ctrl+Shift+P)।
  • एक्सटेंशन डिसेबल करें – खासकर Ad-blocker/Privacy टूल।
  • ब्राउज़र अपडेट करें – लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल करें।
  • नेटवर्क बदलकर देखें – दूसरा वाई-फाई या मोबाइल हॉटस्पॉट।

डिपार्टमेंट ने कहा कि यदि समस्या बनी रहती है तो आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें। (ITR Filing 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!