Google Analytics —— Meta Pixel

गुटखा खाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, अंबिकापुर में गैंगवार से हड़कंप

Wife Murdered in Durg: दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। मामला 10 सितंबर का है, जब प्रीति वर्मा की संदिग्ध मौत हुई थी। पाटन के सरकारी अस्पताल में प्रीति वर्मा को पति होरीलाल लेकर पहुंचा, जहां उसने डॉक्टरों को बताया कि पत्नी को सीने में दर्द रहता था और अचानक बेहोश हो गई, इसलिए इलाज के लिए लाया है, लेकिन डॉक्टरों ने जांच में प्रीति को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़: NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर

प्रीति वर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में साफ लिखा गया कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद हत्या का पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। बताया जा रहा है कि प्रीति वर्मा शराब और गुटखा की आदी थी, जिसे उसका पति होरीलाल पसंद नहीं करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली शाम भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर होरीलाल ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (Wife Murdered in Durg)

अंबिकापुर में गैंगवार

हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने माना कि विवाद और गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित स्काई जिम के बेसमेंट पार्किंग में दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला गैंगवार में बदल गया। आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के पीजी कॉलेज के सामने स्थित जिम परिसर की बताई जा रही है। (Wife Murdered in Durg)

भिलाई में फिर चली कटर

दुर्ग जिले में चाकूबाजी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला भिलाई के कैंप-2 शारदा पारा इलाके का है, जहां
देर रात करीब 1 बजे संदीप साहू अपने घर के बाहर था। इस दौरान नशे में धुत 8-10 युवक वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। जब संदीप ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। तभी आरोपियों में से एक युवक ने अपनी जेब से कटर निकाला और संदीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। संदीप लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कटर भी जब्त कर लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!