Google Analytics —— Meta Pixel

अंबिकापुर के होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के फेसबुक पेज पर विवादित नक्शा पोस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

Holy Cross Womens College: सरगुजा जिले के अंबिकापुर से बड़ा विवाद सामने आया है, जहां स्थित होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भारत का एक विवादित नक्शा पोस्ट किया गया था। इस नक्शे में अक्साई चीन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, 19 जनवरी 2024 को कॉलेज के फेसबुक पेज पर “स्पोर्ट्स डे” से संबंधित एक पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में प्रकाशित नक्शे में भारत की सीमाएं गलत तरीके से दर्शाई गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पोस्ट लगभग 1 साल 7 महीने तक सार्वजनिक रूप से पेज पर मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:- गुटखा खाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, अंबिकापुर में गैंगवार से हड़कंप

1 सितंबर 2025 को जब कॉलेज के फेसबुक पेज पर एक नया पोस्ट डाला गया, तभी पुराने पोस्ट पर लोगों की नजर पड़ी और मामला सामने आया। इस विवादित पोस्ट के सामने आने के बाद गोधनपुर के रहने वाले भाजपा नेता और समाजसेवी कैलाश मिश्रा ने गांधीनगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने कहा कि यह कार्य राष्ट्र की अखंडता पर सीधा प्रहार है। इससे आम लोगों की जनभावनाओं को ठेस पहुंची है। यह घटना सुनियोजित और राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाती है। (Holy Cross Womens College)

कैलाश मिश्रा की शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर शांता जोसेफ और कॉलेज के आधिकारिक फेसबुक पेज संचालन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में आईपीसी की धारा 505 (1)(बी) के तहत अपराध कायम किया है। मामले में सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही गांधीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। (Holy Cross Womens College)

Back to top button
error: Content is protected !!