CG Coal Scam : पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया की 16 संपत्तियां कुर्क

CG Coal Scam : छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने कोयला घोटाले (CG Coal Scam) से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की करीब 8 करोड़ रुपये की 16 अचल संपत्तियां कुर्क कर ली गई हैं। इसे राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की पहली कुर्की कार्रवाई माना जा रहा है।
यह भी पढ़े :- महिला सशक्तिकरण से लेकर साइंस पार्क तक, धमतरी में विकास की झड़ी
जांच में सामने आया है कि सौम्या चौरसिया ने अपने करीबी रिश्तेदारों – सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया और अन्य के नाम पर लगभग 47 करोड़ रुपये की 45 संपत्तियां खरीदी थीं।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी 29 संपत्तियां (लगभग 39 करोड़ रुपये मूल्य की) कुर्क की थीं। अब शेष 16 संपत्तियों (करीब 8 करोड़ रुपये मूल्य की) को कुर्क करने का आदेश रायपुर विशेष न्यायालय ने दिया है।
राज्य ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिलने के बाद 16 जून 2025 को विशेष न्यायालय में दंड विधि संशोधन अध्यादेश 1944 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने 22 सितंबर 2025 को अंतरिम कुर्की आदेश पारित किया। (CG Coal Scam)



