Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Pathalgaon News: पत्थलगांव में महिला से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Pathalgaon News: पत्थलगांव पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने घर में अकेली पाकर रात के वक्त विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाया था. बलात्कार के बाद आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की थी. किसी को भी दुष्कर्म की जानकारी देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी. मारपीट के बाद पीड़िता डर गई थी. पहले तो पीड़िता ने लोकलाज के डर से किसी से कुछ नहीं कहा.लेकिन जब थोड़ी हिम्मत आई तो थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था.

यह भी पढ़ें : Importance of Number Six: जन्म दिनांक से जानिए अंक की विशेषता, पढ़ें अंक 6 का क्या हैं महत्व

पुलिस को विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुशील खलखो अपने घर में आया हुआ है, इस सूचना पर थाना पत्थलगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया. आरोपी से पूछताछ करने पर उसने दुष्कर्म करने की बात कबूल कर ली है. मामले में पुलिस ने आरोपी सुशील खलखो उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक एन.एल.राठिया, उप निरीक्षक ललित नेगी, सउनि उमेश प्रभाकर, आरक्षक कमलेश्वर वर्मा, मरियानुस एक्का, लवकुश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही. (Pathalgaon News)

Back to top button
error: Content is protected !!