Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur News: बिलासपुर में युवक की हत्या कर लाश जलाया, पुलिस कर रही जांच

Bilaspur News: बिलासपुर के सरकंडा थाना इलाके में हुए हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। तीन दिन से लापता बिलासपुर के युवक की अधजली लाश कोरबा जिले के चैतुरगढ़ मुख्यमार्ग से मिली थी। मामला अवैध संबंध से जुड़ी है। अवैध संबंध के शक में गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद शव कार से लेकर कोरबा-पाली के जंगल पहुंचे। वहां इन लोगों ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और भाग गए। मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की, तब हत्या का राज खुला।

यह भी पढ़ें : Importance of Number Six: जन्म दिनांक से जानिए अंक की विशेषता, पढ़ें अंक 6 का क्या हैं महत्व

घर से निकले युवक के गायब होने की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया। इसके बाद नगर सेना की आपदा प्रबंधन की टीम को बुलाया गया। पुलिस को संदेह था कि एनीकट के किनारे बाइक मिली है तो महिंगल के साथ नदी में ही कोई हादसा तो नहीं हो गया। इसके बाद गोताखोरों से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

TI परिवेश तिवारी ने बताया कि युवक तीन दिन से गायब था। उसकी लाश कोरबा जिले में मिली है। इसकी सूचना कोरबा पुलिस को दी गई है। वहां मर्ग जांच के बाद सरकंडा पुलिस हत्या का अपराध दर्ज करेगी। हत्या के आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। (Bilaspur News)

Back to top button
error: Content is protected !!