पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर एयरफोर्स चीफ का बड़ा खुलासा
पहलगाम हमले का भारत ने दिया करारा जवाब, 200 किमी तक की कार्रवाई
Operation Sindoor : भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 4–5 फाइटर जेट मार गिराए, जिनमें F-16 और JF-17 शामिल थे।
यह भी पढ़े :- कोलंबिया से राहुल गांधी का सीधा हमला, कहा- भाजपा-RSS कमजोरों को मारते और ताकतवरों से भागते हैं
ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां
एयरफोर्स चीफ के मुताबिक-
- भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर तक 200 किमी की मारक कार्रवाई की।
- पाक की मिसाइल प्रणाली को गंभीर नुकसान पहुंचाया।
- 4 रडार सिस्टम, 2 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और कई एयरफील्ड तबाह किए।
- C-130 विमान और कई हैंगर्स भी ध्वस्त हुए।
“पाकिस्तान ने चुकाई भारी कीमत”
एपी सिंह ने कहा, “पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ी। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) इतिहास में दर्ज रहेगा। हमने 3–4 दिन में जंग पूरी कर ली और पाकिस्तानी जनता को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने दिया।”
“पाक की सोच मनोहर कहानियों जैसी”
एयरफोर्स चीफ ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान झूठ फैलाता है। “अगर वे कहते हैं कि हमारे 15 फाइटर जेट गिराए, तो सोचने दो। अगली बार जब वे लड़ने आएंगे तो उन्हें लगेगा कि उनके पास 15 जेट कम हैं। उनकी सोच मनोहर कहानियों जैसी है।”
पहलगाम हमले के बाद बदला
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)के जरिए पाकिस्तान और PoK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे। जब पाकिस्तानी सेना ने दखल दिया, तो उसे भी करारा जवाब मिला।



