Google Analytics —— Meta Pixel

School time changed : गर्मी बढ़ने के साथ ही बदला स्कूल का टाइम, अब सुबह 7.30 बजे लगेंगी कक्षाएं

School time changed : रायपुर में चिलचिलाती धूप ने सभी को परेशान कर दिया है। बड़े हो या बच्चे सभी इस गर्मी की मार झेल रहे हैं। इसे देखते हुए अब स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने इसे लेकर एक निर्देश जारी किया है।

निर्देश के मुताबिक अब 29 मार्च से नए समय के अनुसार स्कूलों में कक्षाएं लगेंगी। सुबह क्लासेस अब 8 की बजाए सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लगेगी। जहां दो पाली में स्कूल संचालित है, वहां प्राइमरी और मिडिल की क्लास 7.30 से 11.30 बजे और हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की क्लास 11.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी।

इससे पहले मार्च में टाइमिंग नहीं बदली जाती थी, आमतौर पर अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ने की वजह से ऐसा किया जाता था। इधर, मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक आने वाले 7 दिनों में ही पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस वजह से स्कूलों की टाइमिंग को बदला गया है। ये निर्देश सरकारी और सभी प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।

इसे भी पढ़ें-Mahasamund murder case:4 लोगों की हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

छुटि्टयां हुईं कम

इस बार गर्मी की छुटि्टयां कम की गई हैं। इस बार सत्र 1 मई से शुरू हो जाएगा। 14 मई तक कक्षाएं लगाई जाएंगी। 15 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी होगी। पिछले वर्षों में गर्मी की छुट्टी 1 मई से 15 जून तक रहती थी। 16 जून से नया सत्र शुरू होता था।

Back to top button
error: Content is protected !!