Google Analytics —— Meta Pixel

आज मनाया जाएगा Earth Hour Day, 1 घंटे बिजली बंद कर आप भी बने सहभागी

Earth Hour Day : शनिवार को दुनिया भर में Earth Hour Day मनाया जाएगा। इस दिन रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक ब्लैक आउट कर ऊर्जा की बचत और पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को इसे मनाया जाता है।

दुनिया भर में अर्थ ऑवर डे पर लोगों से अपील की जाती है कि मात्र एक घंटे के लिए अपने घरों और कार्यालयों पर गैर जरूरी लाइटों और बिजली से चलने वाले उपकरणों को निर्धारित समय तक बंद रखें। भारत में इसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी।

मार्च के अंतिम शनिवार को होता है आयोजन

अर्थ ऑवर डे की शुरुआत वन्यजीव और पर्यावरण संगठन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ने साल 2007 में की थी। 31 मार्च 2007 को पहली बार अर्थ ऑवर दिवस मनाया गया था। पहली बार इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में किया गया था। उस समय लोगों से 60 मिनट के लिए लाइट बंद करने के लिए कहा गया था और धीरे-धीरे इस दुनियाभर में मनाए जाने लगा। इसका मुख्य उद्देश्य उर्जा की बचत और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था। वर्ल्ड वाइड फंड का मुख्य उद्देश्य प्रकृति को होने वाले नुकसान को रोकना और इंसान के भविष्य को बेहतर बनाना है।

इसे भी पढ़ें-School time changed : गर्मी बढ़ने के साथ ही बदला स्कूल का टाइम, अब सुबह 7.30 बजे लगेंगी कक्षाएं

आप भी बनें सहभागी

शनिवार को दिन एक घंटे के लिए दुनिया भर के लोग बिजली बंद कर धरती की बेहतरी की कामना करेंगे। पर्यावरण की सुरक्षा और ऊर्जा की बचत करने के लिए आप भी इस अभियान में सहभागी बनें और अपने-अपने संस्थान और घरों में एक घंटे तक लाइट बंद करें। ताकि, कल की सुरक्षा पर हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!