Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Police Department: 9 पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Department: छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमें में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई सीएसपी विश्वास चंद्राकर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी रैंक के अधिकारी के रूप में प्रमोशन हो गया है। हालांकि प्रमोशन के बाद भी वह सीएसपी पुरानी भिलाई ही रहेंगे, क्योंकी पदोन्नति आदेश के साथ कोई भी नई पदस्थापना का आदेश जारी नहीं किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन (Chhattisgarh Police Department) के गृह विभाग ने 25 मार्च को राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 9 पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी के पद पर पदोन्नति कर दिया गया है। यह पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक के बाद दी गई है।

गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक, 7 मार्च को विभागीय पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन ने 1 जनवरी 2022 की स्थिति में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2005 के तहत 9 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उप सेनानी के पद पर प्रोमोट किया है।

इसे भी पढ़ें-School time changed : गर्मी बढ़ने के साथ ही बदला स्कूल का टाइम, अब सुबह 7.30 बजे लगेंगी कक्षाएं

इन्हें मिला प्रमोशन

सीएसपी जगदलपुर हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक जशपुर चन्द्रकांत गवर्ना, रामकुमार बर्मन, अविनाश सिंह ठाकुर, कुमारी सोनिया घरडे, पद्मश्री सिंह तंवर, पुलिस मुख्यालय सीआईडी में पदस्थ अशोक कुमार जोशी, सूरजपुर जिले में पदस्थ अरुण कुमार जोशी और विश्वास चन्द्राकर सहित नौ अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।

Chhattisgarh Police

Back to top button
error: Content is protected !!