Google Analytics —— Meta Pixel

खून से सना आंगन, साजिश बेनकाब, सुपारी किलिंग का पर्दाफाश, ऐसे खुला खूनी खेल का राज…?

Mother Daughter Attacked: बिलासपुर में मां और बेटी पर जानलेवा हमला हुआ है। मां और उसकी बेटी पर हुआ जानलेवा हमला सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि चार महीने पहले रची गई एक खौफनाक साजिश थी। संपत्ति, नौकरी और दावा राशि के लालच में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में अब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। 26 सितंबर की सुबह करीब 5:45 बजे की बात है। रोज की तरह सतरूपा श्रीवास जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोलती हैं, दो नकाबपोश हमलावर अचानक उन पर लाठी-डंडों से हमला कर देते हैं। शोर सुनकर बेटी बृहस्पति मां को बचाने दौड़ती है, लेकिन हमलावरों की दरिंदगी से वह भी नहीं बच पाती। पूरे आंगन में खून फैल जाता है।

यह भी पढ़ें:- वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की विकास दर पर पड़ेगा सीमित असर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

हमलावर यह समझते हैं कि उनका काम पूरा हो गया है और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाते हैं। मल्हार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच ने इस मामले के पीछे की साजिश को उजागर कर दिया। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और मोबाइल लोकेशन की जांच से साफ हुआ कि यह हमला कोई आकस्मिक वारदात नहीं थी, बल्कि एक प्लान्ड मर्डर था। चारों के बीच 5 लाख रुपए की सुपारी का सौदा हुआ था। हमले के पीछे की वजह थी सतरूपा के पति की मौत के बाद उन्हें मिलने वाली संपत्ति, नौकरी और बीमा राशि। इसी लालच ने इन लोगों को हैवान बना दिया। (Mother Daughter Attacked )

साजिश के चार चेहरे बेनकाब

  • कृष्ण कुमार
  • विष्णु प्रसाद
  • नूतन कर्ष
  • टेकराम केवट

यह साजिश चार महीने पहले ही रची गई थी। सुपारी में 70 हजार रुपए की एडवांस राशि दी गई थी और पूरी प्लानिंग के साथ हमले को अंजाम दिया गया। हमले के बाद सतरूपा श्रीवास गंभीर रूप से घायल हैं और अब भी ICU में भर्ती हैं। उनकी बेटी बृहस्पति खतरे से बाहर है, लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से आहत है। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनके खिलाफ हत्या की साजिश, सुपारी देकर हमला कराने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब हर कड़ी को जोड़ रही है, ताकि इस केस को मजबूती से न्यायालय तक पहुंचाया जा सके। वहीं इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। (Mother Daughter Attacked)

सवाल अभी भी कायम…?

  • क्या केवल सुपारी देने वाले ही दोषी हैं ?
  • या फिर लालच की यह जड़ें और गहरी हैं ?
  • क्या यह कोई एक बार की साजिश थी या इसके पीछे और भी चेहरे हैं ?

न्याय की उम्मीद

जहां एक ओर इंसाफ की लड़ाई अपने मुकाम की ओर बढ़ रही है, वहीं सतरूपा अब भी जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। पूरे शहर की निगाहें अब इसी बात पर टिकी हैं कि क्या पीड़िता को पूरी तरह न्याय मिलेगा ? पुलिस का कहना है कि अपराध कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून हमेशा एक कदम आगे चलता है। अब इंतजार है उस दिन का जब सतरूपा होश में आएंगी और उन्हें पता चलेगा कि उनकी लड़ाई अधूरी नहीं रही। (Mother Daughter Attacked )

Back to top button
error: Content is protected !!