Google Analytics —— Meta Pixel

Custom Milling Scam : 20 करोड़ की वसूली और राजनीतिक दबाव के आरोप, EOW ने 1500 पन्नों का चालान पेश किया

Custom Milling Scam : बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने विशेष न्यायालय में 1500 पन्नों का पहला पूरक चालान पेश किया। चालान में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा पर गंभीर आरोप शामिल हैं। दोनों आरोपी फिलहाल केंद्रीय जेल रायपुर में बंद हैं।

यह भी पढ़े :- सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI पर फेंका जूता, SCBA ने कहा- न्यायालय की गरिमा को पहुंचा ठेस

EOW के अनुसार, अनिल टुटेजा ने छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर राइस मिलरों से अवैध वसूली की, जिससे कम से कम 20 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। वसूली के लिए मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता था, जिससे मिलर 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अवैध धनराशि देते थे।

चालान में यह भी सामने आया कि अनवर ढेबर राजनीतिक रूप से प्रभावशाली थे। आयकर विभाग के छापे में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों से पता चला कि उन्होंने न केवल शराब घोटाले, बल्कि पीडब्ल्यूडी और वन विभाग जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं में भी दबाव डाला। ढेबर ने अनिल टुटेजा के लिए वसूली की राशि का संग्रह, व्यय और निवेश किया।

EOW ने बताया कि मार्कफेड के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी ने 33 जिलों में वसूली का जिम्मा अनवर ढेबर को सौंपा था। शराब घोटाले में अनवर ने सिद्धार्थ सिंघानिया को पैसे वसूलने की जिम्मेदारी दी, जो कर्मचारियों के माध्यम से राशि को टुटेजा तक पहुंचाते थे। इस प्रक्रिया के माध्यम से पैसे मनोज सोनी और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे। (Custom Milling Scam)

25 जुलाई 2025 को 140 करोड़ रुपये के इस घोटाले में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा से EOW ने पूछताछ की थी। इससे पहले 2700 मिलर्स से लेवी वसूली मामले में 3500 पन्नों का चालान अदालत में पेश किया जा चुका है। (Custom Milling Scam)

Back to top button
error: Content is protected !!