Google Analytics —— Meta Pixel

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के साथ राज्योत्सव का भव्य समापन

मुख्यमंत्री साय ने उपराष्ट्रपति को आमंत्रित किया

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की।

यह भी पढ़े :- Custom Milling Scam : 20 करोड़ की वसूली और राजनीतिक दबाव के आरोप, EOW ने 1500 पन्नों का चालान पेश किया

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पेशी, 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर चैतन्य बघेल, 8 अक्टूबर को होगी जमानत पर सुनवाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि देश के माननीय उपराष्ट्रपति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से राज्योत्सव के समापन समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!