Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने की CJI से बात, उन पर हुए हमले की निंदा की, बार एसोसिएशन ने रद्द किया वकील का लाइसेंस

PM Spoke to CJI: भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर एक वकील ने हमले की कोशिश की है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की। साथ ही उन पर हुए हमले की निंदा की। PM मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय आक्रोशित है। हमारे समाज में इस तरह के निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह पूरी तरह से निंदनीय है। मैं ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई के धैर्य दिखाने की सराहना करता हूं। यह न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हमारे संविधान की भावना को मजबूत करने को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI पर फेंका जूता, SCBA ने कहा- न्यायालय की गरिमा को पहुंचा ठेस

वहीं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन यानी SCBA ने आरोपी वकील राकेश किशोर कुमार का लाइसेंस रद्द कर दिया है। उसका रजिस्ट्रेशन 2011 का है। साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने भी आरोपी को तुरंत निलंबित कर दिया है। BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि यह वकीलों के आचरण नियमों का उल्लंघन है। निलंबन के दौरान किशोर कहीं भी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। 15 दिनों में शो कॉज नोटिस भी जारी किया जाएगा। SCBA ने कहा कि ऐसा असंयमित व्यवहार पूरी तरह अनुचित है और न्यायालय और वकील समुदाय के बीच पारस्परिक सम्मान की नींव को हिलाता है। कोई भी ऐसा कार्य जो इस पवित्र बंधन को कमजोर करता है, न सिर्फ संस्था को बल्कि हमारे राष्ट्र में न्याय के ताने-बाने को भी क्षति पहुंचाता है। (PM Spoke to CJI)

एडवोकेट रोहित पांडे ने की निंदा

SC के एक वकील ने आदिश अग्रवाल ने कहा कि हमें इसकी निंदा करनी चाहिए। अगर हम ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे तो वकील, वादी या आम नागरिक समेत अन्य लोग भी ऐसी गतिविधियों में शामिल होंगे, जिससे न्यायपालिका की गरिमा धूमिल होती है। पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए, जांच करनी चाहिए और आरोप पत्र दाखिल करना चाहिए, फिर अभियोजन कार्रवाई के लिए मामले को आपराधिक अदालत को भेजना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एडवोकेट रोहित पांडे ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। अगर किसी वकील ने कोर्ट में हमला किया है या करने की कोशिश की है, तो हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। वह हमारे बार का सदस्य है। हमने हाल ही में पूछताछ की तो पता चला कि वह 2011 बार का सदस्य है। उसने भगवान विष्णु मामले में मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी के आधार पर यह प्रयास किया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!