Google Analytics —— Meta Pixel

प्यार जिंदा था… पर भरोसे ने दम तोड़ दिया !, आदिवासी युवक ने प्यार की ‘अग्निपरीक्षा’ में गंवाई जान 

Tribal Youth Die in Korba: कोरबा जिले के देवपहरी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की जान चली गई। 20 साल के कृष्ण कुमार पंडो ने अपनी प्रेमिका के परिजनों के सामने कथित रूप से प्यार की परीक्षा देने के लिए जहर पी लिया, जिसके चलते कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है। मृतक कृष्ण कुमार पंडो का गांव की ही एक युवती से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों का अक्सर मिलना-जुलना होता था, लेकिन जब इस रिश्ते की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने इस रिश्ते को जाति और धर्म के आधार पर स्वीकार नहीं किया। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने कृष्ण को अपने घर खाने पर आमंत्रित किया। शुरुआत में उसका स्वागत-सत्कार किया गया। भोजन के बाद परिजनों ने उससे पूछा कि तुम हमारी बेटी से कितना प्यार करते हो? क्या उसके लिए अपनी जान दे सकते हो? इसके जवाब में कृष्ण ने कहा कि वह उससे बेहद प्यार करता है और उसके लिए कुछ भी करने को तैयार है।

प्यार की ‘अग्निपरीक्षा’ में जान गंवाई

इसके बाद परिजनों ने कथित रूप से एक गिलास में जहर मिलाकर उसके सामने रख दिया और कहा कि अगर सच्चा प्यार है तो यह जहर पीकर दिखाओ। कृष्ण ने बिना किसी झिझक के वह जहर पी लिया। जहर पीते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी, उल्टियां शुरू हो गई और वह दर्द से तड़पने लगा। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां वह कई दिनों तक भर्ती रहा। हालांकि इलाज के दौरान बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:- पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, कहा- 2026 तक नक्सलवाद खत्म होना संभव नहीं 

लेमरु पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। SP के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवती के परिजनों ने जानबूझकर युवक को जहर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन फिलहाल युवती के पिता, भाई और अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस पूरे घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

देवपहरी गांव की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां एक तरफ युवक की मौत से उसके परिजनों में शोक की लहर है। वहीं दूसरी ओर इस दर्दनाक घटना ने ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि कृष्ण और युवती का प्रेम संबंध पूरी तरह आपसी सहमति पर आधारित था, लेकिन जातिगत और पारिवारिक बंदिशों के चलते यह रिश्ता परवान नहीं चढ़ सका। (Tribal Youth Die in Korba)

Back to top button
error: Content is protected !!