कहर बनकर टूटे तालिबानी लड़ाके… पाकिस्तान सेना के 12 जवान ढेर
अफगान सेना ने की सीमा पार कार्रवाई, कई चौकियां ध्वस्त – 5 पाक सैनिक हिरासत में
Afghanistan Pakistan Clash: अफगानिस्तान की सेना ने शनिवार रात (11 अक्टूबर) को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सात अलग-अलग इलाकों में भारी हथियारों के साथ हमला किया। अफगान सेना का दावा है कि इस कार्रवाई में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 5 को हिरासत में लिया गया। अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के कई हथियार ज़ब्त किए और एक मृत सैनिक का शव अपने कैंप में ले गए।
यह भी पढ़े :- Collectors SP Conference : मुख्यमंत्री साय आज लेंगे छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टरों की क्लास
जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भी कड़ी सैन्य प्रतिक्रिया दी। दोनों देशों की सेनाओं के बीच लगभग साढ़े तीन घंटे तक जोरदार गोलीबारी और संघर्ष चला।
7 बॉर्डर पॉइंट्स पर एक साथ हमला
भारतीय समयानुसार रात 9:23 बजे अफगानिस्तान सेना ने पाकिस्तान से सटी 2,670 किलोमीटर लंबी सीमा के 7 बॉर्डर पोस्टों पर एक साथ हमला बोला। यह कार्रवाई अफगान सेना की 210 खालिद बिन वालिद ब्रिगेड और 205 अल-बद्र कॉर्प्स ने मिलकर की।
हमले में पाकिस्तान की सीमा पर स्थित एक दर्जन से अधिक चौकियां ध्वस्त हो गईं। अफगान मीडिया के मुताबिक, हमले में आर्टिलरी, टैंक और हेवी मशीन गन जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
जिन सीमाई क्षेत्रों पर हमला हुआ
- पक्तिया–कुर्रम बॉर्डर
- कुनार–बाजौर बॉर्डर
- हेमलैंड–बरामचा (बलूचिस्तान) बॉर्डर
- नंगरहार–खैबर बॉर्डर
- स्पिन बोलदक–चमन बॉर्डर
- खोश्त–गुलाम खान (उत्तरी वजीरिस्तान–मीरानशाह) बॉर्डर
- पक्तिका–दक्षिण वजीरिस्तान बॉर्डर
अफगानिस्तान का बड़ा दावा
अफगान सरकार ने कहा कि उसके सैनिकों ने डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की चार चौकियों पर कब्जा कर लिया और दो पाक सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया। अफगान उपप्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख मुफ्ती अब्दुल्ला आज़म ने दावा किया कि अफगान सेना ने एक पाक सैनिक का शव अपने साथ कैंप में ट्रक से ले गई।
पाकिस्तान ने दी जवाबी कार्रवाई
पाकिस्तानी सेना ने भी अफगान हमले के बाद जवाबी फायरिंग की और अपनी सरकारी मीडिया के माध्यम से दावा किया कि उन्होंने अफगानिस्तान की छह चौकियां तबाह कर दीं। पाक मीडिया के अनुसार, इस हमले में तीन पाक सैनिक मारे गए और पांच घायल हुए।
हमला रात 9:23 बजे शुरू होकर लगभग रात 1 बजे तक चला, जिसके बाद अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सीजफायर की घोषणा की। (Afghanistan Pakistan Clash)
अफगान रक्षा मंत्रालय का बयान
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा काबुल पर हाल में किए गए एयरस्ट्राइक के जवाब में की गई है। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि –
“अगर पाकिस्तानी सेना ने फिर से अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, तो अफगान सशस्त्र बल अपने आकाश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जवाबी कार्रवाई करेंगे।” (Afghanistan Pakistan Clash)



