Chhattisgarh News : 150 किमी का सफर अब खत्म! मोहला में ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा
स्त्रीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से ग्रामीण माताओं को मिला बड़ा लाभ

Chhattisgarh News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहला ने एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि दर्ज की है। ग्राम गिधाली की गर्भवती महिला कुलेश्वरी पति अर्जुन का सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सफलतापूर्वक किया।
यह भी पढ़े :- सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा भारी! हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, सरकार को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
इस शल्यक्रिया को स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद बनकर, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. सीमा ठाकुर और डॉ. एस.आर. कोवाची की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। ऑपरेशन पूर्णतः सुरक्षित रहा और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
अब ग्रामीण क्षेत्र में मिलेगी सुरक्षित प्रसव सुविधा
सीएचसी मोहला में स्त्रीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद अब क्षेत्र की गर्भवती माताओं को प्रसव या जांच के लिए राजनांदगांव या निजी अस्पतालों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
अब सिजेरियन ऑपरेशन और संपूर्ण मातृ स्वास्थ्य जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध है।
पहले ग्रामीण महिलाओं को औंधी से राजनांदगांव तक लगभग 150 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह सुविधा उन्हें अपने ही क्षेत्र में मिल रही है।
मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि
इस उपलब्धि से न केवल गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में मातृ मृत्यु दर में भी कमी आने की उम्मीद है। (Chhattisgarh News)
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह कदम ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। (Chhattisgarh News)



