Google Analytics —— Meta Pixel

चिरायु योजना अमीषा के लिए बनी वरदान – सफल हृदय ऑपरेशन से मिला नया जीवन

संजीवनी अस्पताल में निःशुल्क उपचार, गरीब परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Chirayu Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार की चिरायु योजना (Chirayu Yojana) अब जरूरतमंद परिवारों के लिए सच्चा जीवनदायिनी वरदान बन रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक हजारों बच्चों को नई जिंदगी मिल चुकी है। इसी श्रृंखला में जशपुर जिले के किसान परिवार की 11 वर्षीय अमीषा केरकेट्टा को भी इस योजना से नया जीवन मिला है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : 150 किमी का सफर अब खत्म! मोहला में ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बच्चों की जटिल बीमारियों और जन्मजात विकृतियों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की है, जिससे अमीषा जैसी अनेक बालिकाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है।

44 गंभीर बीमारियों का होता है निःशुल्क इलाज

चिरायु योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटे होंठ, टेढ़े हाथ-पैर सहित 44 गंभीर बीमारियों का निःशुल्क इलाज कराया जाता है।
जरूरत पड़ने पर बच्चों को देश के श्रेष्ठ अस्पतालों में भेजकर पूरी तरह शासकीय व्यय पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

अमीषा का सफल हृदय ऑपरेशन — नई उम्मीद की किरण

जशपुर जिले के ग्राम ओरडीह (मनोरा विकासखंड) की रहने वाली अमीषा केरकेट्टा लंबे समय से बीमार रहती थी। जिला चिकित्सालय में चिरायु टीम की जांच में पता चला कि वह जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और इलाज असंभव लग रहा था।
तभी चिकित्सकों ने परिवार को चिरायु योजना की जानकारी दी।

इस योजना के तहत अमीषा को श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नया रायपुर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया। अब अमीषा पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रही है।

“गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है चिरायु योजना”

अमीषा के पिता अशोक केरकेट्टा ने कहा कि सरकार और डॉक्टरों की मदद के बिना उनकी बेटी का इलाज संभव नहीं था। उन्होंने कहा –

“यह योजना हमारे जैसे गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार ने हमारे बच्चे को जीवनदान दिया है।” (Chirayu Yojana)

गौरतलब है कि चिरायु योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर बच्चों की बीमारियों का पता लगाया जाता है, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। (Chirayu Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!