Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर में नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल…!, 4 दिनों में 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

Naxalites Killed Villagers: बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर ग्रामीणों को निशाना बनाया है। दरअसल, नक्सलियों ने चार दिनों के अंदर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। पहली घटना 12 अक्टूबर की है। पामेड़ थाना क्षेत्र के उड़तामल्ला गांव में धारदार हथियार से 12वीं पास कुमार पोडियम की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह अपने गुंडाराजगुड़ा स्थित घर में रह रहा था। नक्सलियों ने उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था। दूसरी वारदात 9 अक्टूबर की रात की है। उसूर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में नक्सलियों ने गुड्डू सोड़ी को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 2 आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

दोनों ही मामलों में नक्सलियों ने मुखबिर होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों की जान ली है। लगातार सुरक्षाबलों के कैंप बढ़ने से नक्सली बौखलाए हुए हैं और अब आम ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। इसी बीच बीजापुर जिले के ताड़पाला थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 13 अक्टूबर को ताड़पाला बेस कैंप से कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान दोपहर करीब 3 बजे नक्सलियों की छिपाई गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। (Naxalites Killed Villagers)

बरामद सामग्री में 51 नग जिंदा बीजीएल, 100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार, 50 स्टील पाइप, 20 लोहे की शीट, 40 लोहे की प्लेट और भारी मात्रा में बिजली के तार शामिल है। साथ ही मौके से 5 प्रेशर IED भी बरामद किए गए, जिन्हें बीडीएस टीम ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सली बड़ी साजिश रच रहे थे और जवानों को गंभीर नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते सुरक्षाबलों की सतर्कता से इस मंसूबे को नाकाम कर दिया गया। (Naxalites Killed Villagers)

Back to top button
error: Content is protected !!