Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों के समर्पण पर गरमाई सियासत, बघेल की तारीफ पर भाजपा का सवाल, पूछा- ये निजी राय है या कांग्रेस का स्टैंड ?

BJP Questions Baghel: कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तारीफ के लिए शुक्रिया भूपेश बघेल जी। बस यह स्पष्ट कर देते कि आपकी यह निजी राय है या कांग्रेस का यह अधिकृत बयान है ? आपकी पार्टी के प्रवक्ता कल ही इसे एक ‘इवेंट’ मात्र कह रहे थे, फिर आपकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष असली-नकली नक्सली का प्रश्न पैदा कर हमेशा की तरह इस लड़ाई को कमजोर करने में अपनी भूमिका निभा रहे थे। वस्तुतः भारत की ऐसी सभी समस्याओं की जड़ में कांग्रेस की यह कुनीति रही है कि – चोर से कहो चोरी कर, गृहस्वामी से कहो जागते रह। 

यह भी पढ़ें:- सबसे बड़ नक्सली सरेंडर को लेकर आरोप‑प्रत्यारोप का दौर जारी, पूर्व CM भूपेश बघेल ने लिया क्रेडिट, सरकार की भी तारीफ

कश्यप ने कहा कि यह खतरनाक स्थिति है, जिस झीरम का आप जिक्र कर रहे हैं, उसी दरभा घाटी मामले में राहुल गांधी बिलासपुर में नक्सलियों को क्लीन चिट देकर गए थे, आपकी अपनी ही पार्टी के नेता, झीरम हमले में बलिदान हुए महेंद्र कर्मा जी का भी अगर आप सबने साथ दे दिया होता, उनकी खिल्ली नहीं उड़ाये होते, उनके ‘सलवा जुडूम’ का विरोध नहीं किया होता, तो शायद यह लड़ाई इतनी लंबी नहीं होती और न ही सुरक्षा बलों का, बस्तर में बहन-भाइयों का, राजनीतिक कार्यकर्ताओं का इतना बलिदान होता। जनजाति विरोधी और नक्सल समर्थक हरकत कांग्रेस की हाल में भी उजागर हुई थी, जब सलवा जुडूम विरोधी पूर्व जज को आपकी पार्टी ने उप राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बना दिया था। 

डिप्टी CM साव ने मांगा स्पष्टीकरण

उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर इस तरह सस्ती, हल्की और दोहरी राजनीति करने से कृपया बाज आइए। इससे किसी का भी भला नहीं होने वाला, कांग्रेस का भी नहीं। दोतरफा बयानबाजी कर जनता को इस तरह मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। वह सब जानती है। खुले मन से बस्तर में इस नए युग का स्वागत कीजिए बिना अगर-मगर किए। सबक भी लीजिये कि देश की आंतरिक और वाह्य सुरक्षा के विषय पर गंदी राजनीति नहीं करेंगे। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि ऐतिहासिक आत्मसमर्पण हुआ, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तारीफ की इसके लिए धन्यवाद, लेकिन उन्हें स्पष्ट करना चाहिए, यह उनकी पार्टी का स्टैंड है या उनका निजी मत? क्योंकि उनके प्रदेश अध्यक्ष कुछ और बात कर रहे। 

छत्तीसगढ़ को नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था: नेताम

डिप्टी CM साव ने कहा कि भूपेश सरकार के पांच सालों में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला। सरगुजा भी नक्सलवाद से प्रभावित था, सरगुजा को हमने ही नक्सल मुक्त किया। 2018 तक नक्सलवाद थोड़े से हिस्से में ही था, लेकिन कांग्रेस के उनके कार्यकाल में नक्सलवाद पला बढ़ा। अब अबूझमाड़ जैसे इलाकों से भी नक्सलवाद का खात्मा हो रहा, अब प्रधानमंत्री के संकल्प और गृहमंत्री अमित शाह के प्रयास से प्रदेश नक्सल मुक्त बनाएंगे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि जब से भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश और राज्य में बनी है, तब से नक्सलियों का सफाया हो रहा हैं। छत्तीसगढ़ को नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था, लेकिन छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ रणनीतिक विजय के साथ-साथ नक्सलियों पर लगातार अटैकिंग मुड़ में आकर जो कार्रवाइयां हो रही हैं। 

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

कश्यप ने कहा कि लगातार इन कार्रवाइयों में बड़े नक्सली लीडर मारे गए। इसलिए नक्सली समर्पण कर रहे हैं। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज और शांति स्थापित करेंगे। यही वजह है कि बड़ी संख्या में नक्सली अब आत्मसमर्पण कर रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए नक्सलियों का सफाया छत्तीसगढ़ से किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी कड़ी में लगातार बस्तर संभाग से नक्सलियों का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है। वहीं हेड लिस्ट पर रहे कमांडरों को मुठभेड़ में मार गिराया जा रहा है। साथ ही बचे नक्सलियों ने हथियार डालने की अपील की जा रही है। (BJP Questions Baghel)

Back to top button
error: Content is protected !!