Google Analytics —— Meta Pixel

INS विक्रांत पर जवानों संग दिवाली मनाकर बोले PM मोदी- तीनों सेनाओं के समन्वय ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया

करवार/गोवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष की दिवाली भारतीय नौसेना के वीर जवानों के साथ स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर मनाई। उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि देश की तीनों सेनाओं — थलसेना, वायुसेना और नौसेना – के समन्वय ने भारत को अजेय शक्ति के रूप में स्थापित किया है।

यह भी पढ़े :- छोटी दीपावली पर इकलौते बेटे ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, जलकर मौत, मां बोली- अब मैं किसके लिए जियूं

पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा-

“जिसके पास अपने दम पर लड़ने का साहस होता है, उसका पलड़ा हमेशा भारी रहता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने यह साबित किया कि भारत की सेनाएं विश्व की सबसे मजबूत सेनाओं में शामिल हैं।“तीनों सेनाओं के जबरदस्त समन्वय ने पाकिस्तान को इतनी जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था,” प्रधानमंत्री ने कहा।

प्रधानमंत्री ने INS विक्रांत पर दिवाली मनाने के अनुभव को शब्दों से परे बताया। उन्होंने कहा 

“समंदर के पानी पर सूर्य की किरणों की चमक जवानों द्वारा जलाए गए दीपावली के दीयों जैसी लग रही है। यह हमारी अलौकिक दीपमालाएं हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं नौसेना के जवानों के बीच दिवाली का पर्व मना रहा हूं। विक्रांत पर मनाई गई दिवाली को शब्दों में बयान करना कठिन है। कोई कवि भी इन भावनाओं को उस तरह व्यक्त नहीं कर सकता, जैसे हमारे जवान उन्हें जी रहे हैं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा-

“आपकी तपस्या और समर्पण की ऊंचाई इतनी है कि मैं उसे जी नहीं पाया, लेकिन महसूस कर पाया हूं। आपकी धड़कन और सांसों को मैं महसूस कर पा रहा था। मेरी यह दिवाली कई मायनों में खास बन गई है।”

उन्होंने INS विक्रांत को भारत के गौरव और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए कहा-

“जिसका नाम ही दुश्मन के साहस का अंत कर दे, वही है INS विक्रांत। मैं इस पराक्रम की स्थली से तीनों सेनाओं को सैल्यूट करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर भारत का मजबूत होना जरूरी है। सेना को सशक्त बनाने के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। यही भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!