Road accident in Chhattisgarh : खेत की रखवाली कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, दोनों की मौत
तेज रफ्तार वाहन ने रितेश यादव और दुर्गेश वर्मा को कुचला; आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Road accident in Chhattisgarh : बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कड़ार के आश्रित ग्राम भाटापारा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road accident in Chhattisgarh) हुआ, जिसमें खेत की रखवाली कर रहे दो युवकों की मौत हो गई।
यह भी पढ़े :- भाई दूज 2025: इस शुभ मुहूर्त में करें भाई को तिलक, जानें पूजा विधि और पर्व का महत्व
जानकारी के अनुसार, ग्राम भाटापारा के किसानों ने आवारा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा के लिए रात में भी रखवाली का प्रबंध किया था। इसी क्रम में 19 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे भाटापारा निवासी रितेश यादव और दुर्गेश वर्मा नेशनल हाईवे किनारे स्थित खेतों की रखवाली कर रहे थे।
देर रात, शारदा चौक के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को चपेट में लिया और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की पतासाजी जारी है।
चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (Road accident in Chhattisgarh)



